देश

रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन का शोक घोषित, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया कि शोक के संकेत के रूप में 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय तिरंगा आधा झुका रहेगा। बयान में कहा गया है कि गुरुवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

Image

रतन टाटा के निधन पर शोक

Tributes to Ratan Tata: रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र में एक दिन का शोक घोषित किया गया है। पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घोषणा की कि उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रसिद्ध समूह में बदलने का श्रेय टाटा को दिया जाता है। बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 साल की उम्र में निधन हो गया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया कि शोक के संकेत के रूप में 10 अक्टूबर को महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय तिरंगा आधा झुका रहेगा। बयान में कहा गया है कि गुरुवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा।

टाटा के पार्थिव शरीर को लोगों के श्रद्धांजलि देने के लिए गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।

मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा, सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा। जो भी लोग दर्शन के लिए आएंगे उनसे अपील है कि वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है तो उन्हें पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा और अपनी पार्किंग की व्यवस्था देख कर आएं। पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article