LIVE

Ratan Tata Death (रतन टाटा निधन) News: राजकीय सम्मान के साथ किया गया दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार

Ratan Tata Death Today (रतन टाटा निधन), Networth, Jivan Parichay, Ratan Tata Death Cause, Ratan Tata Ji Ka Nidhan Updates:भारत रत्न, टाटा समूह के मानद चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार (9 अक्तूबर 2024) देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे। मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

Times Now Navbharat DigitalUpdated Oct 10, 2024, 18:10 IST
Ratan Tata Death (रतन टाटा निधन) News: राजकीय सम्मान के साथ किया गया दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार

Ratan Tata Death (रतन टाटा निधन) News: राजकीय सम्मान के साथ किया गया दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार

Ratan Tata Death News Today (रतन टाटा निधन), Networth, Jivan Parichay, Ratan Tata Ji ka Nidhan Updates: रतन टाटा का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक थे, फिर भी वह कभी अरबपतियों की किसी सूची में नजर नहीं आए। उनके पास 30 से ज्यादा कंपनियां थीं जो छह महाद्वीपों के 100 से अधिक देशों में फैली थीं, इसके बावजूद वह एक सादगीपूर्ण जीवन जीते थे। सरल व्यक्तितत्व के धनी टाटा एक कॉरपोरेट दिग्गज थे, जिन्होंने अपनी शालीनता और ईमानदारी के बूते एक अलग तरह की छवि बनाई थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण इंसान बताया। लेकिन लाओस यात्रा की वजह से पीएम मोदी रतन टाटा को आखिरी विदाई देने नहीं जा सके।

OCT 10, 2024 18:03 IST

राजकीय सम्मान के साथ किया गया दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार

OCT 10, 2024 17:25 IST

मुंबई: अंतिम संस्कार के लिए वर्ली श्मशान घाट लाया गया रतन टाटा का पार्थिव शरीर

OCT 10, 2024 16:56 IST

रतन टाटा की विरासत देश का मार्गदर्शन करती रहेगीः BSE

देश के प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने कारोबार जगत के एक अग्रदूत को भले ही खो दिया है लेकिन उनकी विरासत बरकरार है। बीएसई ने अपने शोक संदेश में भारतीय उद्योग जगत में टाटा के अद्वितीय योगदान का जिक्र करते हुए कहा कि उनका दूरदर्शी नेतृत्व प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा (86) का बुधवार देर शाम मुंबई में वृद्धावस्था से जुड़ी समस्याओं के कारण निधन हो गया। बीएसई ने बयान में कहा कि उनकी स्थायी विरासत एकता और दूरदर्शिता पर आधारित भविष्य के निर्माण में देश का मार्गदर्शन करती रहेगी। एक्सचेंज ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित कारोबारी दिग्गजों में से एक टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। बीएसई ने बयान में कहा कि उनका प्रभाव हमेशा बीएसई के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा, क्योंकि हम एक संपन्न और समावेशी बाजार की दिशा में काम कर रहे हैं।
OCT 10, 2024 15:46 IST

टाटा हमारे देश के नवरत्नों में से एक- धर्मेंद्र प्रधान


रतन टाटा के निधन पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि टाटा हमारे देश के नवरत्नों में से एक हैं। मुझे उनके साथ कुछ समय बिताने का सौभाग्य मिला। रतन टाटा बहुत ही सहज, साधारण और बहुत स्नेहिल व्यक्ति थे। उनके निधन से देश को क्षति हुई है। हमें रतन टाटा जी की कमी जरूर खलेगी।
OCT 10, 2024 15:33 IST

देश के लिए रतन टाटा का योगदान अमूल्य- आमिर खान

अभिनेता आमिर खान ने कहा, "यह देश के लिए दुखद दिन है। देश के लिए रतन टाटा का योगदान अमूल्य है। हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे..."
OCT 10, 2024 15:32 IST

चंद्रबाबू नायडू ने अर्पित की श्रद्धांजलि


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
OCT 10, 2024 15:44 IST

मुकेश अंबानी-नीता अंबानी ने दी श्रद्धांजलि

उद्योगपति मुकेश अंबानी ने आज दोपहर अपने परिवार के सदस्यों के साथ एनसीपीए में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि दी। अंबानी अपनी पत्नी नीता, पुत्र आकाश और बहू श्लोका के साथ श्रद्धांजलि देने पहुंचे। एनसीपीए में आखिरी दर्शन के लिए टाटा का पार्थिव शरीर रखा गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ने रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा और टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से अपनी संवेदना प्रकट की। अंबानी परिवार ने रतन टाटा के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की।
OCT 10, 2024 15:24 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में रतन टाटा को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की

OCT 10, 2024 15:17 IST

रतन टाटा ने उद्यमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया- फिक्की


उद्योग मंडल फिक्की ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक ऐसा आदर्श बताया, जिन्होंने नैतिक पूंजीवाद के अपने दृष्टिकोण से उद्यमियों की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया। फिक्की के अध्यक्ष अनीश शाह ने कहा कि फिक्की रतन टाटा को न केवल एक सफल व्यवसायी के रूप में, बल्कि एक आदर्श व्यक्ति के रूप में भी याद करता है, जिन्होंने ईमानदारी, विनम्रता तथा सामाजिक जिम्मेदारी के मूल्यों को अपनाया। इसी तरह भारतीय वाणिज्य एंव उद्योग मंडल (एसोचैम) ने रतन टाटा को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बताया, जिनका प्रभाव भारतीय उद्योग जगत से परे फैला है। एसोचैम के महासचिव दीपक सूद ने कहा कि टाटा ने न केवल विविधतापूर्ण टाटा समूह को दुनिया के कई देशों में पहुंचाया, बल्कि सूचना प्रौद्योगिकी, मोटर वाहन, इस्पात तथा आतिथ्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में वैश्विक परिदृश्य पर भारत की ब्रांड इक्विटी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनका जीवन भारत के उद्यमियों के लिए वैश्विक स्तर पर सोचने और आगे बढ़ने, बेदाग प्रतिष्ठा तथा कॉर्पोरेट प्रशासन के उच्च मानक को बनाए रखने के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
OCT 10, 2024 13:54 IST

रतन टाटा मेरे लिए आदर्श थे- इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति

आईटी उद्योग के दिग्गज एवं इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन. आर. नारायणमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि अपने प्रिय मित्र, टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा को खोना उनके लिए ‘‘बहुत पीड़ादायक’’ है। उन्होंने कहा कि टाटा मूल्य आधारित नेतृत्व के संदर्भ में उनके ‘आदर्श’ थे। मूर्ति (78) ने कहा कि जब भी मुझे नैतिक मुद्दों पर कुछ असमंजस, अस्पष्टता या भ्रम होता था, उस वक्त वह (टाटा) वास्तव में मेरे लिए एक नैतिक मार्गदर्शक होते थे। वर्ष 2020 में एक कार्यक्रम के दौरान टाटा को सम्मानित करते समय, सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में दिग्गज उद्योगपति मूर्ति ने उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया था। मूर्ति ने अपने शोक संदेश में कहा कि रतन जैसे प्रिय मित्र को खोना बहुत दुखद है। रतन मेरे लिए मूल्य-आधारित नेतृत्व के संदर्भ में मेरे ‘आदर्श’ थे।
OCT 10, 2024 13:53 IST

शांतनु नायडू ने अपने बॉस को ऐसे दी अंतिम विदाई

रतन टाटा के लंबे समय से सहयोगी रहे शांतनु नायडू ने उद्योगपति को अंतिम विदाई देते हुए उन्हें अपने जीवन की रोशनी बताया। आरएनटी कार्यालय में महाप्रबंधक नायडू ने तड़के एक पेशेवर नेटवर्किंग साइट पर लिखा, इस दोस्ती में जो था ... इसने मेरे अंदर अब जो खालीपन ला दिया है, मैं सारा जीवन इसे भरने की कोशिश करूंगा। नायडू को सुबह सभी ने येज्दी मोटरसाइकिल पर सवार होकर टाटा के घर से बाहर निकलते और उनके पार्थिव शरीर को ले जा रहे ट्रक के आगे चलते देखा। नायडू ने एक तस्वीर भी साझा की जिसमें दोनों एक चार्टर्ड विमान में बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि प्यार की कीमत चुकाने का जरिया दुख है। अलविदा, मेरी जीवन की रोशनी।
OCT 10, 2024 12:08 IST

दूरदर्शी उद्योगपति एक सच्चे राष्ट्रवादी थे- पीयूष गोयल


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ‘दूरदर्शी’ उद्योगपति एक सच्चे ‘राष्ट्रवादी’ थे। गोयल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि सच्चे राष्ट्रवादी और दूरदर्शी उद्योगपति रतन टाटा जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं, जिन्होंने टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अपनी असाधारण उपलब्धियों के माध्यम से भारत को अपार गौरव दिलाया।
OCT 10, 2024 12:07 IST

देश के महान सपूत थे टाटा- गडकरी


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रतन टाटा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें ‘‘देश का महान सपूत’’ बताया। गडकरी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘रतन टाटा के साथ मेरे तीन दशकों से घनिष्ठ पारिवारिक संबंध थे।’
OCT 10, 2024 12:06 IST

टाटा ने समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी- निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय उद्योग जगत के दिग्गज एवं टाटा ग्रुप के मानद अध्यक्ष के निधन पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और कहा कि उन्होंने समाज पर एक अमिट छाप छोड़ी है। सीतारमण ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘श्री रतन टाटा के निधन से दुःखी हूं। वह एक उत्कृष्ट नेता, दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिनके योगदान ने हमारे समाज पर अमिट छाप छोड़ी है।’’ उन्होंने कहा कि नवाचार, व्यवसाय में भी नैतिकता का पालन करने वाले और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके गहरे संकल्प ने उद्योगों को बदल दिया और समुदायों के उत्थान का काम किया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनके परिवार, मित्रों और उन सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं, जिनके जीवन को उन्होंने संवारा। उनकी उल्लेखनीय विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’’
OCT 10, 2024 11:56 IST

अंतिम संस्कार में क्यों नहीं जाएंगे पीएम मोदी?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उद्योगपति रतन टाटा के अंतिम संस्कार में गुरुवार को शामिल होंगे। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि भारत सरकार की ओर से शाह रतन टाटा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। गृह मंत्री उद्योगपति के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई जाएंगे क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए लाओस जा रहे हैं। इस वजह पीएम पीएम अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी कारोबारी नेता और असाधारण व्यक्ति बताया था। मोदी ने ‘एक्स’ पर कहा कि श्री रतन टाटाजी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था। वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे।
OCT 10, 2024 11:51 IST

मुंबई के वर्ली इलाके में आज होगा अंतिम संस्कार


रतन टाटा का पार्थिव शरीर गुरुवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित ‘राष्ट्रीय प्रदर्शन कला केंद्र’ (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।
OCT 10, 2024 11:48 IST

रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने पहुंचे सचिन तेंदुलकर


उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के लोग दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास पर आज सुबह एकत्रित हुए। दिग्गज उद्योगपति का बुधवार को मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। क्रिकेट के मशूहर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर उद्योगपति को श्रद्धांजलि देने के लिए कोलाबा स्थित उनके आवास पर सबसे पहले पहुंचने वाले व्यक्तियों में शामिल थे। रतन टाटा के घर के बाहर मुंबई पुलिस के बैंड दस्ते के अलावा कई सुरक्षाकर्मी और पत्रकार भी मौजूद हैं। टाटा समूह को विश्व स्तर पर प्रतिष्ठित समूह में बदलने का श्रेय रतन टाटा को जाता है।
OCT 10, 2024 11:45 IST

रतन टाटा को श्रद्धांजलि: महाराष्ट्र में एक दिन का शोक

महाराष्ट्र सरकार ने उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए बृहस्पतिवार को राज्य में एक दिन के शोक की घोषणा की। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के हवाले से एक बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र में सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्र ध्वज 10 अक्टूबर को शोक के प्रतीक के रूप में आधा झुका रहेगा। बयान में कहा गया है कि बृहस्पतिवार को कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं होगा। टाटा का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दिन में साढ़े तीन बजे तक दक्षिण मुंबई में नरीमन प्वाइंट स्थित नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा कि श्रद्धांजलि स्थल पर वाहनों की पार्किंग की कोई सुविधा नहीं है इसलिए लोगों को अपने वाहन किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर छोड़कर आना होगा। उन्होंने एनसीपीए आने वाले लोगों से अपने वाहनों के लिए पार्किंग की खुद व्यवस्था करने और सहयोग करने की अपील की। कई गणमान्य विशिष्ट लोगों (वीआईपी) के आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। टाटा का अंतिम संस्कार आज मुंबई के वर्ली इलाके में किया जाएगा।
OCT 10, 2024 11:43 IST

सलमान खान, रितेश देशमुख, सिमी ग्रेवाल ने क्या कहा...


अभिनेता सलमान खान ने कहा कि वह रतन टाटा के निधन से बहुत दुखी हैं। अभिनेता राणा दग्गुबाती ने कहा कि रतन टाटा नेतृत्व, परोपकार और नैतिकता के प्रतीक थे और उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। अभिनेता रितेश देशमुख ने भी टाटा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जैसा व्यक्ति दोबारा पाना संभव नहीं है और वह उनके निधन से बहुत दुखी हैं। अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने कहा कि इस क्षति को सहन करना बहुत कठिन है और उन्होंने टाटा को विदाई संदेश भेजा। रतन टाटा (86) ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली और वह इस अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से भर्ती थे।
OCT 10, 2024 11:42 IST

सच्चा रत्न और विनम्रता एवं करुणा का प्रतीक थे टाटा- स्टालिन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टालिन ने टाटा को भारतीय उद्योग जगत का सच्चा रत्न और विनम्रता एवं करुणा का प्रतीक बताया। स्टालिन ने कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व ने न केवल टाटा समूह को आकार दिया, बल्कि नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं के लिए एक वैश्विक मानदंड भी स्थापित किया। राष्ट्र निर्माण, नवाचार और परोपकार के प्रति उनके अथक समर्पण ने लाखों लोगों के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।