दिवाली से पहले एक्शन में FDA, महाराष्ट्र में मिठाई और खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई, 18 लाइसेंस सस्पेंड

इस विशेष अभियान के तहत 36 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 18 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड कर दिए गए, जबकि 4 प्रतिष्ठानों का कारोबार बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

Maharashtra Fda crackdown: दिवाली से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ महाराष्ट्र का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) एक्शन मोड में आ गया है। त्योहार के दौरान लोगों को सुरक्षित और शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए FDA ने पूरे महाराष्ट्र में विशेष अभियान चलाते हुए मिठाई, दूध उत्पाद, नमकीन, मसाले और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माताओं एवं विक्रेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

FDA Maharashtra

महाराष्ट्र में FDA का अभियान

36 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी

End of Feed