कोल्हापुर जिले में नाबालिग छात्रों को बेल्ट, बैट और डंडों से युवा छात्रों की अमानवीय तरीके से पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हातकणंगले तहसील के तलसन्दे गांव में स्थित एक आवासीय छात्रावास में नाबालिग छात्रों को युवा छात्रों की ओर से रैगिंग और पिटाई का यह मामला सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें बेल्ट, बैट और डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा जा रहा है। इस घटना के बाद अभिभावकों सहित नागरिकों की ओर से आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है।
कोल्हापुर जिले में नाबालिग छात्रों क साथ रैगिंग का मामला सामने आया है।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)
इस संबंध में छात्रावास के प्रशासन या पुलिस द्वारा कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह वीडियो स्कूल के छात्रावास में ही चित्रण किया गया है।
रेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
मंगलवार (7 तारीख) को वडगांव पुलिस में इस मामले में होस्टल के रेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। जिला अस्पताल में स्थित (सीपीआर) पुलिस चौकी में दर्ज शिकायत के अनुसार, शिकायतकर्ता का बेटा संबंधित स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है। वह उसी जगह हॉस्टल में रहता है।
दोनों छात्रों के बीच हुई थी मामूली बहस
6 अक्टूबर को शिकायतकर्ता के बेटे और कक्षा के एक छात्र पृथ्वीराज कुंभार के बीच मामूली बात पर बहस हो गई थी। उस बहस में आरोपी ने दोनों बच्चों को डांट दिया था। इसी बहस के चलते आरोपी घायल छात्र को स्टेज पर ले गया और पीटी परेड के दौरान उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। उसके बाद जिस तरह से छात्रों द्वारा युवा छात्रों की पिटाई की जा रही है उसका वीडियो सामने आया, वह चौंकाने वाला है।
Viral video में दो से तीन छात्र गैलरी में एक लाइन में खड़े होकर छोटे बच्चों को बहुत बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। जिसमे एक छात्र बैट से पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। एक अन्य वायरल वीडियो में यह देखा जा सकता है कि शौचालय में जो भी वस्तु मिल सकती है, उससे छात्रों की पिटाई की जा रही है।
अब इस मामले में सवाल उठता है कि जब पिटाई इतनी निर्दयी और अमानवीय तरीके से की जा रही है,तो संस्थान प्रबंधन क्या कर रहा था,और संस्थान की ओर से इस बात को क्यो बेखबर रखा गया ?
