देश

टूटेगी Maharashtra Congress, BJP में जाएंगे कांग्रेस दिग्गज बालासाहेब थोराट? भाजपा ने स्वागत करने की कह दी बात

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 7, 2023, 06:22 PM IST

Maharashtra Congress: बालासाहेब थोराट ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखकर कहा था कि वह नाना पटोले के साथ काम नहीं कर सकते। पार्टी द्वारा सुधीर तांबे को नासिक निर्वाचन क्षेत्र से टिकट दिए जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दरार फूट पड़ी है। तांबे नवनिर्वाचित एमएलसी सत्यजीत तांबे के पिता हैं, जिन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीते थे।

Image

बालासाहेब थोराट का CLP पोस्ट से इस्तीफा

Photo : Twitter

Maharashtra Congress: महाराष्ट्र कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी की अंदरूनी लड़ाई अब सबके सामने आ गई है। पार्टी के दिग्गज नेता बालासाहेब थोराट (Balasaheb Thorat) ने विधायक दल के पद से इस्तीफा दे दिया है। अटकलें हैं कि थोराट बीजेपी में जा सकते हैं। वहीं बीजेपी ने कहा है कि भाजपा के दरवाजे सभी के लिए खुले हुए हैं।

क्या कहा भाजपा ने

बालासाहेब थोराट के इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद, भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि अगर इस कद के नेता खुश नहीं हैं तो यह कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ "गंभीर आत्मनिरीक्षण" करने का समय है। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा- "अगर उनके कद का ऐसा नेता पार्टी में खुश नहीं है, तो यह पार्टी के लिए कुछ गंभीर आत्मनिरीक्षण का समय है। मैं बालासाहेब थोराट को कई सालों से जानता हूं। मैंने उन्हें पार्टी के लिए कड़ी मेहनत करते देखा है। वह महाराष्ट्र में कांग्रेस के सबसे वफादार नेताओं में से एक हैं।"

कांग्रेस को दी सलाह

आगे चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि कांग्रेस का अंदरूनी कलह पर उन्हें टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। न ही महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को उनकी पार्टी के कामकाज पर सलाह देने का अधिकार है। हालांकि, अगर मैं ऐसे परिदृश्य में अध्यक्ष होता, तो नाराज नेताओं के साथ चर्चा करता और इस मुद्दे को सुलझाता।

'भाजपा में स्वागत'

आगे चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि भाजपा के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। हालांकि थोराट को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। बावनकुले ने एएनआई से बात करते हुए कहा- "बीजेपी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। कोई भी आ सकता है और बीजेपी में शामिल हो सकता है, लेकिन थोराट या सत्यजीत तांबे के बीजेपी के साथ चर्चा करने का दावा झूठा है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article