केंद्र सरकार से रतन टाटा को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग, महाराष्ट्र कैबिनेट ने पारित किया प्रस्ताव

पद्म विभूषण से सम्मानित रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात साढ़े 11 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। उद्योगपति रतन टाटा का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने रतन टाटा को भारत रत्न देने का केंद्र से अनुरोध करते हुए प्रस्ताव पारित किया
  • मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिग्गज उद्योगपति को श्रद्धांजलि दी गई
  • टाटा को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है

Bharat Ratna proposal for Ratan Tata: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने दिवंगत रतन टाटा को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए केंद्र से अनुरोध करने संबंधी प्रस्ताव पारित किया। बता दें कि रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन पर पूरा देश गमगीन है और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित देश-विदेश की प्रमुख हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Ratan Tata ji

रतन टाटा को भारत रत्न देने की मांग

प्रस्ताव में क्या-क्या कहा गया

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में दिग्गज उद्योगपति को श्रद्धांजलि दी गई। रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बैठक के दौरान एक शोक प्रस्ताव पारित किया गया। मंत्रिमंडल ने केंद्र से दिवंगत उद्योगपति को भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध करते हुए एक प्रस्ताव भी पारित किया। टाटा को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।

End of Feed