देश

लखनऊ-छपरा रूट पर इस दिन से दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस, जानिए क्या रहेगा शेड्यूल

Good News: यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा भीड़ को कम करने के लिये लखनऊ–छपरा के बीच वन्दे भारत स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन सुल्तानपुर, वाराणसी कैंट, गाजीपुर सिटी, बलिया और सुरेमनपुर होते हुए लखनऊ से छपरा तक चलेगी।

Image

लखनऊ से वाराणसी होकर छपरा जाएगी स्पेशल वंदेभारत ट्रेन।

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Vande Bharat Special Express: लखनऊ और छपरा के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 अक्तूबर से 8 नवंबर तक किया जाएगा। यह ट्रेन वाराणसी होकर जाएगी। ट्रेन का ठहराव सुल्तानपुर, वाराणसी कैंट, गाजीपुर सिटी, बलिया और सुरेमनपुर स्टेशनों पर होगा। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन द्वारा त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए भीड़ को कम करने के लिये लखनऊ–छपरा के बीच एक जोड़ी वन्दे भारत स्पेशल एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है।

रात 9:30 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी वंदे भारत ट्रेन

इस संदर्भ में जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन संख्या 02270 वंदे भारत स्पेशल लखनऊ से दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान करेगी और शाम 6:30 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी। इसके बाद, गाजीपुर सिटी में 7:33 बजे, बलिया में 8:23 बजे, सुरेमनपुर में 8:55 बजे और रात 9:30 बजे छपरा स्टेशन पर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 02269 वंदे भारत स्पेशल छपरा से रात 11:00 बजे प्रस्थान करेगी। सुरेमनपुर में यह 11:35 बजे, बलिया में रात 12:00 बजे, गाजीपुर सिटी में 1:00 बजे और वाराणसी कैंट पर सुबह 2:30 बजे पहुंचेगी। इसके बाद सुल्तानपुर से सुबह 4:48 बजे छूटकर यह ट्रेन 6:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने जानकारी दी कि यह स्पेशल वंदे भारत ट्रेन 8 कोच की होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए सीमित अवधि तक संचालित की जाएगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article