महाराष्ट्र में दर्दनाक हादसा: बुलढाणा में चलती बस बनी आग का गोला, कम से कम 25 यात्रियों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 1, 2023, 09:35 AM IST

Maharashtra Buldhana Bus Accident: यह हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि हाईवे पर हुआ। बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया, यात्री बस नागपुर से पुणे जा रही थी, जिस समय हादसा हुआ करीब 33 यात्री उसमें सवार थे। करीब 25 लोगों की मौत हो गई।

Maharashtra Buldhana Bus Accident: महाराष्ट्र के बुलढाणा में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां रात ढाई बजे एक बस में आग लग गई, जिससे करीब 25 यात्रियों की मौत हो गई। यह हादसा बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ाराजा के पास पिंपलखुटा गांव के पास समृद्धि हाईवे पर हुआ। बुलढाणा के डिप्टी एसपी बाबूराव महामुनि ने बताया, यात्री बस नागपुर से पुणे जा रही थी, जिस समय हादसा हुआ करीब 33 यात्री उसमें सवार थे।

Buldhana Bus Accident

महाराष्ट्र के बुलढाणा में दर्दनाक हादसा

उन्होंने बताया, 25 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आठ यात्रियों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसा बस चालक को नींद आने के कारण हुआ। बस हाईवे पर एक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे उसक डीजल टैंक फट गया और आग लग गई।

End of Feed