देश

महाकुंभ जाने के लिए महंगे फ्लाइट किराये पर सरकार हुई एक्टिव, मांग पूरा करने लिए उठाए ये कदम

वर्तमान में, प्रयागराज के लिए 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं, जो लगभग 80,000 मासिक सीटें उपलब्ध कराती हैं। दिसंबर 2024 में 8 शहरों से जुड़े प्रयागराज अब 17 शहरों से सीधे जुड़ चुका है।

Image

महंगे फ्लाइट किराये पर सरकार हुई एक्टिव

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के कारण फ्लाइट के किरायों में काफी वृद्धि देखने को मिल रही है। जिसे लेकर अब सरकार एक्टिव हो गई है और मांगों को पूरा करने के लिए उचित कदम उठा रही है। मंत्रालय ने कहा कि महाकुंभ के मद्देनजर बढ़ी हुई यातायात मांग को पूरा करने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ा दी गई है। प्रयागराज में 26 फरवरी तक महाकुंभ चलेगा।

अभी प्रयागराज के लिए कितनी उड़ानें

प्रयागराज के लिए हवाई किराये में बढ़ोतरी को लेकर चिंताओं के बीच, विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते एयरलाइन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उनसे उड़ानें बढ़ाने और टिकट की कीमतों को युक्तिसंगत बनाने का आग्रह किया गया। इस समय विभिन्न भारतीय शहरों से प्रयागराज के लिए लगभग 80,000 मासिक सीटों के साथ 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं। शहर दिसंबर, 2024 में आठ शहरों से सीधे जुड़ा था, जबकि अब इस संख्या बढ़कर 17 हो गई है।

क्या-क्या हो रही तैयारियां

मंत्रालय ने बयान में कहा कि श्रीनगर और विशाखापत्तनम सहित 26 शहर सीधी और ठहराव के साथ उड़ानों के जरिये प्रयागराज से जुड़े हैं। बयान के मुताबिक, नागर विमानन मंत्री के राम मोहन नायडू ने एयरलाइन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि खासतौर से स्नान पर्वों के दौरान हवाई किराये नियंत्रण में रहें। इसमें कहा गया कि नायडू के निर्देशों के अनुसार विशेष स्नान पर्व के दौरान हवाई किराये पर नियंत्रण रहे, इसलिए डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनियों को यात्रियों को समायोजित करने के लिए पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित करने की सलाह दी है।

अकासा एयर भी मैदान में उतरेगी

ऐसे में अकासा एयर 28 और 29 जनवरी को अहमदाबाद से विशेष उड़ानें संचालित करेगी। फरवरी में अहमदाबाद से नौ उड़ानें और बेंगलुरु से प्रयागराज के लिए 12 उड़ानें संचालित करने की योजना है। स्पाइसजेट फरवरी, 2025 में दिल्ली, चेन्नई, गुवाहाटी, बेंगलुरु, अहमदाबाद, मुंबई, जयपुर और हैदराबाद से प्रयागराज के बीच उड़ान सेवा शुरू करने की तैयारी में है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प