प्रयागराज जा रही एक ट्रेन पर झांसी में हमला हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार झांसी हरपालपुर स्टेशन पर पथराव की खबर है। इस हमले से ट्रेन में सवार यात्री सहम गए। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इस हमले को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है।
झांसी से प्रयागराज जा रही ट्रेन पर हमला
रिपोर्ट्स के अनुसार जिस ट्रेन पर हरपालपुर स्टेशन पर हमला हुआ है वो झांसी से प्रयागराज जा रही थी। इस ट्रेन को महाकुंभ स्पेशल के तौर पर झांसी और प्रयागराज के बीच चलाया जा रहा है। यह ट्रेन जब हरपालपुर पहुंची तो संभवत: एसी डिब्बे में घुसने के लिए यह हमला किया गया है।
वीडियो में क्या
ट्रेन पर हमले का जो वीडियो सामने आया है, उसमें कुछ लोग ट्रेन की एसी बोगी पर हमला करते दिख रहे हैं। लोग हमले के लिए पत्थर के साथ-साथ ईंट का भी प्रयोग कर रहे हैं। बदमाश एसी बोगी के डिब्बे पर यह हमला करते दिख रही है। कुछ लोग चिल्लाते हुए भी दिख रहे हैं।
