Mahakumbh 2025: 'बिना शस्त्र UP पुलिस ने पृथ्वी का सबसे बड़ा आयोजन सफल किया', बोले DGP-Video

UP Police DGP on Mahakumbh 2025: यूपी के डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि- 'महाकुंभ को हमने चुनौती के रुप में नहीं, एक अवसर के रूप में देखा और उसके लिए तैयारी की'

KEY HIGHLIGHTS

  • कुंभ के क्राउड मैनेजमेंट को पाठ्यक्रम में पढ़ाया जाएगा बोले DGP UP
  • DGP बोले- कुंभ के दौरान ना तो मुझे किसी ने तनाव दिया और नहीं मैने किसी को तनाव दिया
  • UP DGP ने कहा- कुंभ का बाद रमजान,होली, ईद और चैत्र नवरात्रि की तैयारियां भी पूरी

UP Police DGP on Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि मैं अपनी पूरी टीम के साथ ही शासन और सीएम योगी की इच्छा शक्ति, उनका लीडरशिप और दुरदृष्टि को इसका क्रेडिट देंगे। कुंभ को हम लोगों ने दिव्य-भव्य सुरक्षित और डिजिटल कुंभ बनाया वो 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' से खास बातचीत कर रहे थे।

UP Police DGP on Mahakumbh 2025

उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार

डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा- कुंभ को हमने चुनौती के रुप में नहीं, एक अवसर के रूप में देखा और उसके लिए तैयारी की। कठिन तैयारी और कठिन मेहनत की। हमारे पीछे शासन के जो निर्देश थे उसमें दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति थी, इसीलिए उसे ग्राउंड लेवल पर इंप्लीमेंट करने में कोई दिक्कत नहीं हुई थी । जब आप पूरे डेडीकेशन के साथ कोई काम करते हैं तो विजय निश्चित होती है। इसलिए यह आयोजन भी सफल रहा। ग्राउंड जीरो पर जो अधिकारियों ने काम किया या मुख्यालय स्तर से जो अधिकारियों ने जो निर्देश दिए, वो ग्राउंड पर लागू हुआ।

End of Feed