UP Police DGP on Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि मैं अपनी पूरी टीम के साथ ही शासन और सीएम योगी की इच्छा शक्ति, उनका लीडरशिप और दुरदृष्टि को इसका क्रेडिट देंगे। कुंभ को हम लोगों ने दिव्य-भव्य सुरक्षित और डिजिटल कुंभ बनाया वो 'टाइम्स नाउ नवभारत चैनल' से खास बातचीत कर रहे थे।
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा- कुंभ को हमने चुनौती के रुप में नहीं, एक अवसर के रूप में देखा और उसके लिए तैयारी की। कठिन तैयारी और कठिन मेहनत की। हमारे पीछे शासन के जो निर्देश थे उसमें दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति थी, इसीलिए उसे ग्राउंड लेवल पर इंप्लीमेंट करने में कोई दिक्कत नहीं हुई थी । जब आप पूरे डेडीकेशन के साथ कोई काम करते हैं तो विजय निश्चित होती है। इसलिए यह आयोजन भी सफल रहा। ग्राउंड जीरो पर जो अधिकारियों ने काम किया या मुख्यालय स्तर से जो अधिकारियों ने जो निर्देश दिए, वो ग्राउंड पर लागू हुआ।
प्रशांत कुमार ने कहा- बात चाहे मैनपावर की हो या इक्विपमेंट की, हमने सभी चीज समय से खरीद कर करके ग्राउंड जीरो पर दिया। ग्राउंड पर एक्सरसाइज किया है। पुलिस को ट्रेंड किया और आपने देखा होगा कि पिछले 45 दिनों में 66 करोड़ से ज्यादा लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान किसी भी तरीके से पुलिस के बिहेवियर की कोई रिपोर्ट नहीं मिली, ना कोई अपहरण हुआ, ना चोरी हुई, छेड़छाड़ और बाकी घटनाएं भी नही हुई। हालांकि मौनी अमावस्या के दिन दुखद घटना जरूर हुई। लेकिन, उसके बाद भी हमने बेहतर काम किया। ग्रीन कॉरिडोर बनाया और इस पूरे मामले को संभाल गया। कुल मिलाकर इतने बड़े आयोजन में बिना किसी गड़बड़ी के शांतिपूर्ण तरीके से इसका समापन हुआ ।यह हमारी टीम की विजय है और यह एक रिकॉर्ड है। ऐसी चीज इस पृथ्वी पर कहीं और नहीं हुई है।
'पुलिस ने अपने मधुर व्यवहार और ट्रेनिंग से इसे अंजाम दिया'
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा- इतने कम दिन में इतने बड़े लोग यहां आए हो पुलिस के पास सिटी, लाउडस्पीकर और रस्सी थी। बिना किसी शास्त्र के इतने बड़े आयोजन को कराया गया। पुलिस ने अपने मधुर व्यवहार और ट्रेनिंग से इसे अंजाम दिया था। इस लाइन के एक्सपर्ट्स की मदद ली गई थी, पुलिस वालों को ट्रेंड किया गया और इसलिए आज पूरा देश पुलिस वालों की प्रशंसा कर रहा है। प्रधानमंत्री ने तारीफ की, सीएम ने पुलिस वालों के लिए कई सारी घोषणाएं भी की है और आज पुलिस बल का पूरी कॉन्फिडेंस लेवल हाई है और हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।
'हमें गर्व है कि हमें इसका सहभागी बनने का मौका मिला'
डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा- लोग क्राउड मैनेजमेंट को अपने पाठ्यक्रम में पढ़ाएंगे। कई से राज्यों से लोग आए भी थे और वह पूछ भी रहे हैं। राष्ट्रीय अकादमी से भी प्रोफेशनल्स आए थे की कैसे हमने इतने बड़े भीड़ का प्रबंध किया और कैसे किया जा सकता है। सिंगल कमांड के अंदर कैसे ग्राउंड लेवल पर क्राउड मैनजमेंट किया जाता है। यह अपने आप में एक लर्निंग भी है और प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए प्रोफेशनल सेटिस्फेक्शन की जो पराकाष्ठा होती है। इस आयोजन को करने के बाद हमे जो सेटिस्फेक्शन मिला है,हमें गर्व है कि हमें इसका सहभागी बनने का मौका मिला।
प्रशांत कुमार ने कहा- इस दौरान ना तो मुझे किसी ने तनाव दिया और नहीं मैने किसी को तनाव दिया। जब भी कोई विकट परिस्थिति आई तो स्वयं सीएम योगी ने वार रूम में आकर निर्देश दिए और उसपर अमल किया गया। हम लोग लगातार शुरू से ही फील्ड विजिट करके ग्राउंड जीरो पर क्या कैसे करना है इसके प्लानिंग की थी। पुलिस को ब्रीफ किया था। उन्हें ट्रेन किया था। सीएम ने एक लीडरशिप का एग्जांपल सेट किया है।
'रमजान, होली, ईद और चैत्र नवरात्रि चार मुख्य पर्व जिसकी है तैयारी'
रमजान की शुरुआत हो गई है। शासन के स्तर पर इसकी मीटिंग हुई है। रमजान,होली, ईद और चैत्र नवरात्रि यह चार मुख्य पर्व है, जिसके लिए हमने तैयारी की है।इसके साथ ही हम पुलिस वालों को फेज वाइज छुट्टियां भी देंगे। सीएम ने कई सारी घोषणा की है। कुंभ में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को 7 दिन की छुट्टियां भी दी गई है। इसके साथ ही उन्हें कुंभ मेडल और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। पूरी पुलिस बल आगे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
