महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, Chatbot देगा हर सवाल का जवाब; 10 भाषाओं में मिलेगी पूरी जानकारी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सहायता के लिए बहुभाषी क्षमता से लैस एक एआई-संचालित ‘चैटबॉट’ की शुरुआत की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई यह पहल ‘डिजिटल महाकुंभ’ दृष्टि का हिस्सा है।

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को केंद्र सरकार ने श्रद्धालुओं और आगंतुकों की सहायता के लिए बहुभाषी क्षमता से लैस एक एआई-संचालित ‘चैटबॉट’ की शुरुआत की। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) चैटबॉट ऐसे ऐप या इंटरफेस (व्यक्ति और कंप्यूटर के बीच संबंध) हैं जो भाषा की समझ (एनएलयू) और ‘मशीन लर्निंग’ का उपयोग कर मानव जैसी बातचीत कर सकते हैं।

Mahakumbh 2025

Chatbot महाकुंंभ में देगा श्रद्धालुओं के हर सवाल का जवाब

हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं में देगा जानकारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई यह पहल ‘डिजिटल महाकुंभ’ दृष्टि का हिस्सा है। ‘एआई चैटबॉट कुंभ सहायक’ तुरंत ही जवाब देगा और एक निःशुल्क मार्गदर्शक के रूप में काम करेगा। यह ऐप प्रयागराज मेला प्राधिकरण और यूपीडेस्को (उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉरपोरेशन लिमिटेड) द्वारा विकसित किया गया है। कुंभ सहायक ऐप ‘ओला कृत्रिम’ क्लाउड द्वारा मुहैया कराए गए ओपेन सोर्स ‘लार्ज लैंग्वेज मॉडल’ पर आधारित है। यह हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु, मराठी, मलयालम, उर्दू, गुजराती, पंजाबी, कन्नड़ और बांग्ला में संवाद कर सकता है।

End of Feed