महाकुंभ के जाम को लेकर CM योगी हुए नाराज, 2 IPS अफसरों को दी सस्पेंशन की चेतावनी

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में ट्रैफिक जाम की समस्याओं के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने तमाम आला अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई है। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी ADG भानु भास्कर पर भड़के, उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर भगदड़ कैसे हुई। यह किसकी जिम्मेदारी है? सीएम ने ADG ट्रैफिक को तो सस्पेंड करने की भी चेतावनी दी है।

Mahakumbh-2025: प्रयागराज महाकुंभ में माघी पूर्णिमा के स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने विशेष यातायात व्ययवस्था लागू की है। इसके अंतर्गत, 11 फरवरी को सुबह चार बजे से संपूर्ण मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं के निजी और सार्वजनिक वाहनों को 11 फरवरी को सुबह चार बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा ताकि शहर में यातायात अव्यवस्था नहीं हो और श्रद्धालु पैदल सुगमता से स्नान घाटों तक पहुंच सकें।

Mahakumbh- 2025

जाम को लेकर CM योगी हुए नाराज, अफसरों को दी चेतावनी

सीएम योगी ने IPS अफसरों को जम कर लगाई फटकार

इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महाकुंभ को लेकर हुई बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ADG रैंक के दो IPS अफसरों को जम कर फटकार लगाई है। सीएम ने ADG ट्रैफिक को तो सस्पेंड करने तक की चेतावनी दे दी। जानकारी के अनुसार, ADG भानु भास्कर पर भी सीएम भड़के, उन्होंने कहा कि मौनी अमावस्या पर भगदड़ कैसे हुई। यह किसकी जिम्मेदारी है?

End of Feed