देश

हिमाचल में SDM पर जानलेवा हमला, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हुआ अटैक

Himachal Pradesh: एसडीएम मंडी ओमकांत ठाकुर पर जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते समय हुए हमले में एसडीएम मंडी बुरी तरह से घायल हो गए है। अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गए। हमलावर को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।

Image

एसडीएम मंडी ओमकांत ठाकुर हुए घायल

Photo : ANI

Mining Mafia: अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते समय हुए हमले में एसडीएम मंडी ओमकांत ठाकुर घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM), मंडी सदर, ओमकांत ठाकुर पर कथित तौर पर खनन माफियाओं ने उस समय हमला किया जब वह अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने ब्यास नदी के तट पर गए थे। अधिकारियों के अनुसार, हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गए। हमलावर को बाद में पुलिस ने पकड़ लिया। एसडीएम ठाकुर के चेहरे पर किसी भारी चीज से प्रहार किया गया था जिससे उनका दांत टूट गया। उन्हें घायल हालत में मंडी के जोनल अस्पताल लाया गया, जहां एक दंत चिकित्सक ने उनका उपचार किया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

खबर मिलने पर मंडी के उपायुक्त (डीसी) अपूर्व देवगन, मंडी के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) रोहित राठौर, मंडी के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (एडीएम) मदन कुमार और मंडी के एएसपी सागर चंद सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए मंडी के जिला कलेक्टर अपूर्व देवगन ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन जिले में अवैध खनन के मामलों पर नियंत्रण रखना जारी रखेगा।

उन्होंने कहा कि एसडीएम ठाकुर शाम को निरीक्षण के लिए ब्यास नदी के किनारे गए थे, जहां उन पर हमला किया गया। खनन वाहनों के साथ अन्य लोग मौके से भाग गए। उनके (एसडीएम ओमकांत ठाकुर) चेहरे पर चोटें आई हैं और उनका उपचार किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मंडी प्रशासन जिले में अवैध खनन के मामलों पर निगरानी और नियंत्रण रखना जारी रखेगा। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सागर चंद्र ने कहा कि हमलावर को हिरासत में लिया गया है। एएसपी चंद्र ने कहा कि एसडीएम पर उस समय हमला किया गया जब वह खनन स्थल का निरीक्षण करने गए थे। हम मामले की जांच कर रहे हैं और एफआईआर दर्ज करने से पहले हम उनका और उनके ड्राइवर का बयान भी लेंगे। हमलावर को हिरासत में लिया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article