महादेव ऐप के आरोपी ने किया सनसनीखेज दावा, कहा- गिरफ्तारी से बचने के लिए CM बघेल ने दी थी दुबई जाने की सलाह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 09:26 AM IST

Mahadev Betting App Scam: महादेव ऐप मामले वांछित शुभम सोनी ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर वह दुबई गया था और वहां अपना व्यवसाय शुरू किया था। बता दें, ईडी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा था कि महादेव सट्टेबाजी ऐप के प्रमोटरों ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लगभग 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

Mahadev Betting App Scam: महादेव ऐप के मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। अब मामले में वांछित शुभम सोनी ने वीडियो बयान में सनसनीखेज दावा किया है। उसने कहा है कि मुख्यमंत्री ने खुद उन्हें यूएई भाग जाने के लिए कहा था।

Bhupesh Baghel

भूपेश बघेल

महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा वांछित शुभम सोनी ने दुबई से एक वीडियो बयान में कहा कि वह ऐप का असली मालिक है और उसने 2021 में कंपनी बनाई थी और जुआ उसका व्यवसाय था। सब कुछ अच्छा चल रहा था, इसे हर तरफ से मदद मिलने लगा। बाद में उसे सुरक्षा की जरूरत पड़ी, क्योंकि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा था। सोनी ने आगे कहा कि फिर उनका संपर्क वर्मा नाम के एक व्यक्ति से हुआ, जिसने प्रति माह 10 लाख रुपये की सुरक्षा राशि की मांग की।

End of Feed