महाशिवरात्रि पर संगम तट पर आखिरी स्नान जारी, प्रयागराज में उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला, अंतिम पड़ाव पर पहुंचा महाकुंभ ​

महाकुंभ का अंतिम शुभ स्नान होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु आधी रात के करीब से ही संगम के तट पर एकत्र होने लगे थे और कुछ श्रद्धालु 'ब्रह्म मुहूर्त' में डुबकी लगाने के लिए धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा कर रहे थे, जबकि कई श्रद्धालुओं ने निर्धारित समय से काफी पहले ही स्नान अनुष्ठान कर लिया था।

Maha Kumbh Final Snan: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी स्नान के लिए आज प्रयागराज में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा है। बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज पहुंचे हैं और ब्रह्म मुहूर्त से ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया है। 'हर हर महादेव' के जयकारों के बीच देशभर के तीर्थयात्रियों की भीड़ ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई। 45 दिवसीय महाकुंभ अपने समापन की ओर अग्रसर है। 12 वर्षों में एक बार होने वाला महाकुंभ 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) को शुरू हुआ और इस दौरान नागा साधुओं के भव्य जुलूस और तीन 'अमृत स्नान' हुए। इस विशाल धार्मिक समागम में अब तक रिकॉर्ड 64 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री शामिल हुए हैं।

Mahakumbh

महाकुंभ में भक्तों का उमड़ा रेला

महाकुंभ का अंतिम शुभ स्नान

End of Feed