महाकुंभ की वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया पहुंचीं वृंदावन, संभल तक निकालेंगी पदयात्रा

Harsha Richhariya: वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया 14 अप्रैल से सनातनी युवा पदयात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा वृंदावन से शुरू होकर 21 अप्रैल को कल्कि धाम संभल में समाप्त होगी।

Harsha Richhariya: महाकुंभ से वायरल होने वाली हर्षा रिछारिया इस समय वृंदावन में हैं। उन्होंने यहां बांके बिहारी के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार, वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया 14 अप्रैल से सनातनी युवा पदयात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा वृंदावन से शुरू होकर 21 अप्रैल को कल्कि धाम संभल में समाप्त होगी। इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सनातनी विचारों से जोड़ना है।

Harsha Richhariya

वायरल गर्ल हर्षा रिछारिया निकालेंगी पदयात्रा

21 अप्रैल को संभल में खत्म होगी हर्षा की पदयात्रा

हर्षा रिछारिया ने कहा कि वह 14 अप्रैल से सनातनी युवा पदयात्रा निकालने जा रही है जिसकी शुरुआत में वह वृंदावन से करेंगी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल 2025 से शुरू होने वाली इस सनातनी युवा जोड़ो पदयात्रा का समापन 21 अप्रैल को संभल में होगा, जहां भगवान विष्णु के दसवें अवतार कल्कि का जन्म होगा। हर्षा रिछारिया ने कहा कि हमने काफी सोचने के बाद भगवान विष्णु के आठवें अवतार की नगरी से इस यात्रा की शुरुआत कर भगवान विष्णु का दसवें अवतार जहां होंगे वहां पर यात्रा का समापन करेंगे। हर्षा रिछारिया ने कहा कि यात्रा बहुत शांति पूर्ण निकालना चाहती हूं। इस यात्रा का उद्देश्य सनातनी युवाओं को जागरूक करना है।

End of Feed