रमजान मुबारक: पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत इन दिग्गज नेताओं ने दी बधाई; जानें किसने क्या कहा

Ramzan Mubarak! ‘माह-ए-रमजान’ का आगाज हो चुका है। इस मौके पर पीएम मोदी, राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने बधाई दी है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, 'रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। कामना है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लाए।'

Maha-e-Ramzan: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र महीना ‘रमजान’ आज से शुरू हो गया है। शनिवार शाम चांद दिखने के बाद ‘रमजान’ के पवित्र महीने का आज (रविवार) से आगाज हुआ। इस बीच, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को ‘रमजान’ की बधाई दी है।

Ramzan Mubarak

राहुल गांधी और पीएम मोदी ने रमजान शुरू होने पर लोगों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने रमजान शुरू होने पर लोगों को बधाई दी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। उम्मीद है कि यह हमारे समाज में शांति और सद्भाव लेकर आएगा। यह पवित्र महीना चिंतन, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है, साथ ही हमें करुणा, दया और सेवा के मूल्यों की याद दिलाता है। रमजान मुबारक!'

End of Feed