देश

नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत, पिता का दावा 'परीक्षा को लेकर तनाव में थी बेटी

NEET Exam: 19 वर्षीय युवती ने आगामी नीट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के डर से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

Image

नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के तिंडीवनम की 19 वर्षीय युवती ने आगामी नीट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के डर से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। टिंडीवनम के पास थडापपुरम गांव की रहने वाली युवती ने उसी गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से अच्छे अंकों के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। उसने पुडुचेरी के एक निजी संस्थान से नीट की कोचिंग भी ली थी और पिछले साल 350 अंक हासिल करके परीक्षा दी थी, लेकिन दुर्भाग्य से वह सफल नहीं हो पाई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस साल वह फिर से परीक्षा की तैयारी कर रही थी और हाल ही में उसने अपना ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाया था, जिसे उसने परीक्षा के लिए आवेदन के साथ जमा किया था। जिस दिन उसने यह जानलेवा कदम उठाया, उस दिन उसके माता-पिता और भाई खेती के काम के लिए खेतों में गए थे और वह अकेली रह गई थी। शाम को जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि युवती पंखे से लटकी हुई थी। परिवार सदमे में था और समझ नहीं पा रहा था कि क्या करें। पास के वेलीमेडु पेट्टई थाने की पुलिस को सूचना दी गई और वे रात करीब 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विल्लुपुरम सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल छात्रा की मौत की जांच चल रही है। तिंडीवनम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है। मृत लड़की के पिता ने कहा कि वे सकते में थे। घर लौटने पर हमें पता चला कि हमारी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। उसने नीट परीक्षा के डर से आत्महत्या की है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article