Guna Violence: मध्यप्रदेश के गुना में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव के बाद नौ गिरफ्तार, नियंत्रण में स्थिति

MP Guna Violence: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर ने बताया, 'पथराव में संलिप्त लोगों में से आठ-नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घटना के वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोप तय किए जाएंगे। मामले में और लोगों की पहचान की जा रही है।'

MP Guna Violence: मध्यप्रदेश के गुना शहर में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव किए जाने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कर्नलगंज इलाके में एक मस्जिद के पास शनिवार शाम करीब सात बजकर 45 मिनट पर हुई जब दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर पहुंचे।अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

Guna Hanuman Jayanti procession Stone pelting

गुना शहर में हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान पथराव

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मान सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।घटना उस समय हुई जब जुलूस एक मस्जिद के सामने से गुजर रहा था। गुना के जिलाधिकारी किशोर कन्याल ने बताया कि कुछ संवाद की कमी हुई जिसके कारण दोनों समूह आमने-सामने आ गए और फिर पथराव की स्थिति बन गई।

End of Feed