MP News:मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, अब सीहोर जिले का 'नसरुल्‍लागंज' कहलाएगा 'भेरुंदा'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 2, 2023, 06:27 PM IST

Nasrullaganj Renamed: मध्य प्रदेश में इस साल चुनाव होने हैं इस बीच राज्य की सत्ता पर काबिज शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला हुआ है, अब नसरुल्‍लागंज का नाम बदल दिया गया है।

Nasrullaganj Renamed Now Bhairunda: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने एक और शहर का नाम बदल दिया है। राज्य सरकार ने सीहोर जिले में स्‍थित नसरुल्‍लागंज (Nasrullaganj) का नाम बदलकर भेरुंदा (Bhairunda) कर दिया है केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राज्‍य शासन द्वारा इस आशय का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Shivraj Singh

नसरुल्‍लागंज का नाम बदलकर भेरुंदा कर दिया है

गौर हो कि राज्य सरकार ने नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद राज्‍य शासन द्वारा इस आशय का गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इस संबंध में राजस्व विभाग ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।

End of Feed