देश

Mussoorie Bus Accident: उत्तराखंड के मसूरी में बस खाई में गिरी, मसूरी-देहरादून हाईवे पर हुआ हादसा, दो की मौत-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 2, 2023, 07:05 PM IST

Uttrakhand Mussoorie Bus Accident: मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Image

मसूरी देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया

Photo : ANI

Uttrakhand Bus Accident: उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस रविवार को मसूरी से देहरादून आते समय खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार दो यात्रियों की मृत्यु हो गयी पुलिस ने इसकी जानकारी दी। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि हादसा भारत तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कैंप के पास एक मोड़ पर हुआ, जहां बस अचानक अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

उन्होंने बताया हादसे के समय बस में 32 लोग सवार थे जिनमें से दो की मौके पर ही मृत्यु हो गयी । उन्होंने बताया कि बस में सवार अन्य लोग घायल हैं।कुंवर ने बताया कि घायलों को खाई से निकालकर तुरंत मसूरी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से अधिकतर को फिर देहरादून के सरकारी दून अस्पताल तथा निजी मैक्स अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना का कारण चालक द्वारा लापरवाही से जल्दबाजी में बस चलाना (रैश ड्राइविंग) बताया जा रहा है। हांलांकि, उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही इसका सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया

इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर दुख जताया है तथा अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी दून अस्‍पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना वहीं जिलाधिकारी दून अस्पताल पहुंचीं जहां उन्‍होंने दो की मौत की पुष्टि की उन्‍होंने मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सात घायलों को मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया जिनमें से दो कि रास्ते में ही मौत हो गई और पांच का इलाज चल रहा है।

इस बस हादसे में कई लोग घायल

हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है, जिसमें से एक की उम्र करीब 55 वर्ष और दूसरी की उम्र 18 वर्ष बताई जा रही है, इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। कुछ को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है

पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है,आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला। एसडीएम नंदन कुमार, आइटीबीपी डायरेक्‍टर आदि सीनियर अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article