मध्य प्रदेश CM ने किया मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, कैलाश विजयवर्गीय को मिला शहरी विकास, देवड़ा को वित्त

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 31, 2023, 12:37 AM IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गृह विभाग अपने पास रखा। सामान्य प्रशासन विभाग ने गजट अधिूचना में कहा कि यादव ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी), जनसंपर्क, जेल, खनन, विमानन, औद्योगिक नीतियां और निवेश संवर्धन के अलावा वे सभी विभाग अपने पास रखे हैं, जो विशेष रूप से किसी मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं।

मध्य प्रदेश के मंत्रियों के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विभागों का बंटवारा कर दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय को शहरी विकास एवं आवास विभाग मिली है। साथ ही प्रह्लाद पटेल को पंचायत विभाग मिला है। मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या 31 है। मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल में अधिकतम 35 मंत्री हो सकते हैं।

mohan yadav (2)

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (फोटो-DrMohanYadav51)

End of Feed