भारत-फ्रांस की दोस्ती-साझेदारी को मैक्रों ने एक शब्द में किया बयां, लिखा-'जय हो', दोनों देशों के रिश्तों की तारीफ की

मैक्रों ने भारत-फ्रांस की बढ़ती राजनीतिक साझेदारी की भी खूब प्रशंसा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि दोनों देशों ने 'जमीन, समुद्र और आसमान' में एक-दूसरे को अपना साथी चुना है। मंगलवार को भारत और फ्रांस के बीच रक्षा क्षेत्र में अहम समझौता हुआ। भारत और फ्रांस ने हैमर मिसाइलों के उत्पादन और 10 वर्षों के सहयोग समझौते वाले सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

Macron lauds India friendship: भारत की तीन दिनों की यात्रा पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दोनों देशों की दोस्ती को एक शब्द से परिभाषित किया है। X पर अपने एक पोस्ट में मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए 'जय हो' लिखा है। यही नहीं, मैक्रों ने भारत-फ्रांस की बढ़ती राजनीतिक साझेदारी की भी खूब प्रशंसा की है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा है कि दोनों देशों ने 'जमीन, समुद्र और आसमान' में एक-दूसरे को अपना साथी चुना है। मंगलवार को भारत और फ्रांस के बीच रक्षा क्षेत्र में अहम समझौता हुआ। भारत और फ्रांस ने हैमर मिसाइलों के उत्पादन और 10 वर्षों के सहयोग समझौते वाले सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

macron

भारत दौरे पर आए हैं फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों। तस्वीर-@EmmanuelMacron

·

भारत-फ्रांस रणनीतिक सहयोग की प्रशंसा की

इंडिया फ्रांस इनोवेशन फोरम को संबोधित करते हुए मैक्रों ने फ्रांस को 'मेक इन इंडिया पहल' में एक साझेदार बताया। उन्होंने कहा, 'रक्षा क्षेत्र में मेक इन इंडिया पहल में फ्रांस एक मजबूत साझेदार है। हमारा उच्च स्तर का सहयोग अगली पीढ़ी का इंजन, मल्टी रोल हेलिकॉप्टर, लड़ाकू विमान, पनडुब्बियां बनाएगा। आपने फ्रांस में जो भरोसा दिखाया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और यह केवल एक रक्षा सौदा नहीं है बल्कि रक्षा करारों की एक श्रृंखला है।'

End of Feed