1 जनवरी से 450 रुपये में मिलेगा LPG सिलेंडर, जानें कैसे और कौन-कौन ले सकता है इसका लाभ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2023, 07:58 AM IST

LPG Cylinder in Rajasthan: राजस्थान में 1 जनवरी से बीपीएल और उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए एलपीजी सिलेंडर 450 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने घोषणा की। आप भी राजस्थान के निवासी हैं तो क्या ये जानते हैं कि कैसे लाभ ले सकते हैं। इस रिपोर्ट में जानिए।

Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी खुशखबरी देते हुए गैस सिलेंडर की कीमतों में रियायत का ऐलान किया। अब इस सूबे के लोगों को महज 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। मगर क्या आप भी इसका लाभ ले सकते हैं और अगर आप इसके हकदार हैं, तो 450 रुपये में गैस सिलेंडर पाने के लिए आपको क्या करना होगा, एक साल में आपको 450 रुपये वाला कितना सिलेंडर मिल सकता है? इन सभी सवालों के जवाब नीचे पढ़िए।

LPG Cylinder

आप भी कैसे ले सकते हैं इस योजना का लाभ। (सांकेतिक तस्वीर)

किस-किसको 450 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर?

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बुधवार को राज्य की महिलाओं को 1 जनवरी से 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने की घोषणा की। शर्मा ने कहा कि सब्सिडी की राशि बीपीएल श्रेणी की लाभार्थी महिलाओं और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। 'रसाई गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना' के तहत 1 जनवरी से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों और चयनित बीपीएल परिवारों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।

End of Feed