Neet Papaer Leak : शिक्षा मंत्री से राहुल गांधी का सीधा सवाल-पेपर लीक रोकने के लिए क्या कर रहे हैं?

NEET Papaer Leak : मानसून सत्र के पहले दिन संसद में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठा। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर सीधा सवाल किया। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री से सीधा सवाल किया कि पेपर लीक यदि संस्थागत खामी है तो इसे ठीक करने के लिए वह क्या कर रहे हैं? हमारी परीक्षा जांच व्यवस्था में बहुत गंभीर खामी है।

NEET Papaer Leak : संसद के मानसून सत्र के पहले दिन नीट पेपर लीक मामले की गूंज सुनाई दी। नेता प्रतिप्रक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निशाने पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान थे। राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री से सीधा सवाल किया कि पेपर लीक यदि संस्थागत खामी है तो इसे ठीक करने के लिए वह क्या कर रहे हैं? हमारी परीक्षा जांच व्यवस्था में बहुत गंभीर खामी है। लोगों और छात्रों का विश्वास परीक्षा व्यवस्था से उठ रहा है। अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारी सीटें 30 हजार हैं और हर सेंटर पर दो हजार से ढाई हजार बच्चे पास हुए हैं। ये मंत्री जी रहेंगे तो बच्चों को न्याय नहीं मिलेगा।

Rahul Gandhi vs Dharmendra Pradhan in Parliament

लोकसभा में नीट पेपर लीक का मुद्दा उठा।

परीक्षा जांच व्यवस्था में बहुत गंभीर खामी-राहुल

लोकसभा में राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि यह पूरे देश को पता है कि हमारी परीक्षा जांच व्यवस्था में बहुत गंभीर खामी है। यह समस्या केवल नीट परीक्षा में नहीं, बल्कि सभी मुख्य प्रतियोगी परीक्षाओं में है। शिक्षा मंत्री ने खुद को छोड़कर हम सभी पर आरोप लगाए हैं। सदन में जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि नीट प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक हुआ है, इसका कोई साक्ष्य नहीं है। शिक्षा मंत्री के इस जवाब पर कटाक्ष करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री को यह पता नहीं है कि यहां क्या हो रहा है? राहुल ने कहा कि बात यह है कि देश के लाखों छात्र परीक्षा प्रक्रिया को लेकर चिंतित हैं। वे मानते हैं कि प्रवेश परीक्षाएं फर्जी हो गई हैं। बात यह है। लाखों लोग मानते हैं कि अगर आपके पैसा है तो आप भारतीय शिक्षा व्यवस्था को खरीद सकते हैं। लोगों की इस सोच से विपक्ष के सांसद भी सहमत हैं।

End of Feed