POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में केंद्रीय जेल से पॉक्सो एक्ट के दो अंडरट्रायल कैदियों के फरार होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर घाटी में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Srinagar Central Jail Escape: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी एक गंभीर खबर सामने आई है। श्रीनगर की सेंट्रल जेल से पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए दो अंडरट्रायल कैदियों के फरार होने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी सामने आते ही दोनों आरोपियों की तलाश में व्यापक अभियान शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर घाटी में संभावित ठिकानों के साथ-साथ प्रमुख मार्गों और निकास बिंदुओं पर भी नजर बनाए हुए हैं। इसके साथ ही इनाम भी घोषित किया गया है।

Srinagar Central Jail Escape

फरमान खान और मुख्तार अहमद गुज्जर की तलाश में पुलिस ने शुरू किया बड़ा अभियान (फोटो- ANI)

कहां के रहने वाले थे आरोपी?

अधिकारियों के मुताबिक, फरार आरोपियों की पहचान राजस्थान के रहने वाले फरमान खान और अनंतनाग निवासी मुख्तार अहमद गुज्जर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ नाबालिग से जुड़े यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत मामले दर्ज हैं। फरमान खान के खिलाफ गांदरबल पुलिस थाने में केस दर्ज बताया गया है, जबकि मुख्तार अहमद गुज्जर के खिलाफ श्रीनगर के सौरा थाने में मामला दर्ज किया गया था।

End of Feed