Loksabha Election Result 2024: बोले संजय राउत, 'देश चाहता है कि राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें'

आज सामने आ रहे लोकसभा चुनाव नतीजों में विपक्षी गठबंधन INDIA को अच्छी बढ़त मिलती दिख रही है। हालांकि, NDA गठबंधन अब भी बहुमत के आंकड़े से काफी आगे है। शिवसेना उद्धव गुट के नेता संजय राउत का कहना है कि देश चाहता है राहुल गांधी देश का नेतृत्व करें -

Loksabha Election Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आज सामने आ रहे हैं। रुझानों के अनुसार NDA गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। लेकिन इसके साथ ही विपक्षी गठबंधन INDIA की तरफ से कड़ी टक्कर मिल रही है। खबर लिखे जाने तक रुझानों में NDA 296 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और विपक्षी गठबंधन INDIA को 228 सीटों पर बढ़त मिल गई है। कांग्रेस अकेले भी 100 सीटों के करीब है। इधर राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने के दावे भी किए जा रहे हैं।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी

विपक्षी गठबंधन की रुझानों में मिल रही सीटों को देख गदगद शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत का कहना है कि कांग्रेस जिस तरह से पूरे देश में आगे जा रही है, हम पहले से कह रहे हैं कि कांग्रेस ने अगर 100 का आंकड़ा पार कर लिया तो समझ लो इंडिया ब्लॉक जीत गया।

End of Feed