जस्टिस वर्मा की मुश्किलें बढ़ीं, जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी का गठन, लोकसभा स्पीकर बोले- पद से हटाने का प्रस्ताव मंजूर

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने जानकारी देते हुए कहा कि 31 जुलाई को जस्टिस वर्मा को हटाने का प्रस्ताव मिला था। उनके खिलाफ मिली शिकायत गंभीर प्रवृति की है। इस मामले में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन होगा।

Justice Yashwant Varma Cash Row: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को पद से हटाने के एक प्रस्ताव को मंगलवार को स्वीकार कर लिया और उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन की घोषणा की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समिति के गठन की घोषणा करते हुए कहा कि न्यायमूर्ति वर्मा के खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं, इसलिए उन्हें न्यायाधीश के पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए।

justive varma

जस्टिस वर्मा के खिलाफ जांच के लिए कमेटी का गठन (PTI)

तीन सदस्यीय समिति गठित

End of Feed