उच्चतम न्यायालय में अब होंगे 38 न्यायाधीश: लोकसभा में हंगामे के बीच संशोधन विधेयक पारित, लंबित मामलों में आएगी कमी

Lok Sabha Passed SC Judges Strength Bill: लोकसभा ने विपक्षी हंगामे के बीच उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने वाला संशोधन विधेयक 2026 पारित किया।

Supreme Court Judges Bill 2026: लोकसभा ने उच्चतम न्यायालय में प्रधान न्यायाधीश समेत न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 करने के प्रावधान वाला विधेयक सोमवार को विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच बिना चर्चा के पारित कर दिया। सदन की बैठक दो बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे शुरू हुई तो कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उच्चतम न्यायालय (न्यायाधीश संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को चर्चा और पारित करने के लिए पेश किया।

उच्चतम न्यायालय में अब होंगे 38 न्यायाधीश: लोकसभा में हंगामे के बीच संशोधन विधेयक पारित, लंबित मामलों में आएगी कमी

उच्चतम न्यायालय में अब होंगे 38 न्यायाधीश: लोकसभा में हंगामे के बीच संशोधन विधेयक पारित, लंबित मामलों में आएगी कमी

इस दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों के सदस्य राम मंदिर चढ़ावा चोरी और दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे पर नारेबाजी कर रहे थे। पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने हंगामा कर रहे सदस्यों से अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह करते हुए उनसे विधेयक पर चर्चा में भाग लेने को कहा, लेकिन हंगामा नहीं थमा। सदन ने विपक्षी सदस्यों के शोर-शराबे के बीच ही ध्वनिमत से बिना चर्चा के विधेयक को पारित कर दिया।

End of Feed