देश

सांसद के निजी सचिव के साथ ही हो गई ठगी, फर्जी हेल्पलाइन पर कर दिया फोन; 1.28 लाख रुपये की लगी चपत

Cyber Fraud: लोकसभा सांसद के निजी सचिव अपने रेल टिकट की स्थिति की जानकारी के दौरान साइबर ठगों का शिकार बन गए जिन्होंने उन्हें एक लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने बताया कि निजी सचिव ने पांच जनवरी को औपचारिक रूप से लिखित शिकायत दी, जिसके बाद मामले की जांच की गई। प्रारंभिक जांच के बाद साइबर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Image

स्कैम का शिकार हुए सांसद के निजी सचिव

Photo : iStock

Cyber Fraud: लोकसभा सांसद के निजी सचिव अपने रेल टिकट की स्थिति की जानकारी के दौरान साइबर ठगों का शिकार बन गए जिन्होंने उन्हें एक लाख रुपये की चपत लगा दी। पुलिस के अनुसार, निजी सचिव ने जिस हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया था वह फर्जी था।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि घटना चार जनवरी को हुई थी जिसमें लुटियन दिल्ली निवासी पीड़ित अपनी बेटी के लिए ट्रेन टिकट 'बुक' करने की कोशिश करते समय साइबर धोखाधड़ी का शिकार हुए और उन्हें 1,28,202 लाख रुपये की चपत लगी। पुलिस के अनुसार, निजी सचिव एक मोबाइल ऐप के जरिये चेन्नई से तमिलाडु के कुंभकोणम के लिए ट्रेन टिकट आरक्षित करने का प्रयास कर रहे थे।

कैसे हुई ठगी?

पुलिस ने कहा कि पीड़ित ने शिकायत में दावा किया कि उन्होंने टिकट के लिए भुगतान तो कर दिया, लेकिन टिकट नहीं मिला। भुगतान के बाद उन्होंने मोबाइल पर ऑनलाइन हेल्पलाइन नंबर खोजा और पूछताछ के लिए फोन किया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद जालसाजों ने उनके बैंक खातों से तीन बार रकम आहरित कर ली।

पुलिस ने कहा कि जब निजी सचिव को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है तो उन्होंने तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद शिकायत को जांच के लिए नयी दिल्ली स्थित साइबर पुलिस थाने को भेज दिया गया।

जांच में जुटी साइबर पुलिस

पुलिस ने बताया कि निजी सचिव ने पांच जनवरी को औपचारिक रूप से लिखित शिकायत दी, जिसके बाद मामले की जांच की गई। प्रारंभिक जांच के बाद साइबर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article