लालकृष्ण आडवाणी को अस्पताल से मिली छुट्टी, सेहत में सुधार, सीने में संक्रमण के बाद थे भर्ती

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीने में संक्रमण के इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सोमवार, 19 अक्टूबर को दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सीने में संक्रमण और सांस से जुड़ी जटिलताओं के चलते उन्हें 16 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों द्वारा स्थिति बेहतर बताने और सेहत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

lk advani discharged from hospital

आडवाणी की सेहत में सुधार (फाइल फोटो)

अस्पताल ने जारी की प्रेस विज्ञप्ति

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "श्री एल. के. आडवाणी, जिन्हें सीने में संक्रमण के चलते 16 अक्टूबर को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज डिस्चार्ज किया जा रहा है। वह न्यूरोलॉजी विभाग के वरिष्ठ कंसलटेंट डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में थे और उनके स्वास्थ्य स्थिति में काफी सुधार देखा गया है।"

End of Feed