LIVE
LIVE Weather Today, 22 जनवरी 2024, आज का मौसम: ठंड से राहत नहीं, उत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक बहुत घने कोहरे की चेतावनी, राजस्थान में कंपा रही भीषण सर्दी
Live Weather Update Today, 22 January 2024, Aaj ka Mausam kaisa Rahega, Fog and Coldwave in North india: नॉर्थ इंडिया में शीतलहर से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम लगातार सर्द बना हुआ है। दिल्ली, यूपी, राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में शीतलहर के साथ कोहरे का भी प्रकोप बना हुआ है। इसकी वजह से ट्रेनें देरी से चल रही है और उड़ानें में भी देरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिन तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेंगी। आइए जानते हैं मौसम का अपडेट।
JAN 22, 2024 23:23 IST
मध्य प्रदेश में 22 से 24 जनवरी तक बहुत घना कोहरा
राजस्थान में 22 जनवरी से 26 जनवरी की सुबह तक और मध्य प्रदेश में 22 से 24 जनवरी तक घने से बहुत घना कोहरा पड़ेगा। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा में 22 से 24 जनवरी, बिहार में 22 से 27 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।
JAN 22, 2024 20:46 IST
Weather Update: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और यूपी में बहुत घना कोहरा पड़ने की चेतावनी
पंजाब और हरियाणा में लोगों को हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत नहीं मिली, मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी की रात से 27 जनवरी की सुबह तक घने से बहुत घना कोहरा पड़ने वाला है।
JAN 22, 2024 19:51 IST
Weather Update: सिक्किम, पंजाब, हरियाणा में शीतलहर, 22 और 23 जनवरी तक 'कोल्ड डे' की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी होने वाली है, सोमवार को सबसे कम तापमान मध्य प्रदेश के दतिया में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, सब हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पंजाब, हरियाणा में शीतलहर देखी गई है।
JAN 22, 2024 19:09 IST
Weather Update: उत्तर भारत में अगले 5 दिनों तक बहुत घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, अगले तीन दिनों तक गंभीर कोल्ड डे की स्थिति बरकरार रहने वाली है, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है।
JAN 22, 2024 17:37 IST
Uttar Pradesh Weather Update: सोमवार को भी राजधानी लखनऊ में रहा कोहरा
राजधानी लखनऊ में मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को भी कोहरा रहा, पारा गिरने से दिन में गलन बरकरार रही, दिन का तापमान 14 और रात में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया गया था, लखनऊ समेत गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी आदि जिलों में कोहरा रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी थी।
JAN 22, 2024 15:35 IST
Weather Update: फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस
राजस्थान के कुछ हिस्सों में कंपकंपा देने वाली सर्दी का दौर जारी है, जहां सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 2.8 डिग्री सेल्सिसयस रहा। राज्य के कई अन्य हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग के अनुसार बीते चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान करौली में 3.3 डिग्री, पिलानी में 3.6 डिग्री, भीलवाड़ा में चार डिग्री, अंता (बारां) में 4.4 डिग्री, सीकर में 4.5 डिग्री, गंगानगर में पांच डिग्री, चित्तौड़गढ़ और बीकानेर में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।
JAN 22, 2024 11:29 IST
Rajasthan Weather: राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा
राजस्थान के कई स्थानों पर रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीत लहर का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सीकर के फतेहपुर में एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि अलवर, पिलानी, सीकर और करौली में न्यूनतम तापमान 3-3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 22, 2024 11:28 IST
Rajasthan Weather Update: चुरू में न्यूनतम तापमान चार डिग्री
रविवार सुबह चुरू में न्यूनतम तापमान चार डिग्री, अंता में 4.2 डिग्री, धौलपुर में 4.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.6 डिग्री, वनस्थली में 4.9 डिग्री, सिरोही में 5.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वही राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने राज्य में शीतलहर और कोहरे का प्रभाव 24 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान जताया है।
JAN 22, 2024 10:16 IST
North India Weather Update: पंजाब और हरियाणा में ठंड जारी
पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड की स्थिति बनी रही। दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, हरियाणा का हिसार जबदस्त सर्दी की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदाबाद में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 22, 2024 09:41 IST
मौसम की मार, दिल्ली में हाइब्रिड शिक्षण की तैयारी करने के निर्देश
गर्मियों में लू और सर्दियों में कोहरे जैसे मौसम के कारण विद्यालयों के प्रभावित होने का जिक्र करते हुए दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने शनिवार को अधिकारियों को स्कूलों के वास्ते हाइब्रिड शिक्षण की तैयारी करने का निर्देश दिया। इस संबंध में एक सरकारी बयान में कहा गया कि अधिकरियों को दिल्ली सरकार के ‘दिल्ली मॉडल वर्चुअल स्कूल’ (डीएमवीएस) कार्यक्रम और प्रत्यक्ष स्कूल मॉडल को साथ लाने का निर्देश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि डीएमवीएस के माध्यम से दिल्ली सरकार का लक्ष्य सभी विद्यालयों को हाइब्रिड बनाना है ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई मौसम के कारण प्रभावित न हो।
JAN 22, 2024 08:19 IST
JAN 22, 2024 07:33 IST
Delhi Weather Update: दिल्ली में विमानों के उड़ान में देरी
राजधानी दिल्ली में कोहरा छाए रहने की वजह से विमानों की उड़ानों में देरी हो रही है। कुछ उड़ानें रद्द हुई हैं। विमानों की उड़ान में देरी और रद्द होने से ठंड में यात्रियों को परेशानी हो रही है।
JAN 22, 2024 06:52 IST
Aaj Ka Mausam Live: शीतलहर की चपेट में कई राज्य
आईएमडी ने यह भविष्यवाणी की है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। 26 जनवरी की सुबह तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात/सुबह कुछ घंटों के लिए घने कोहरे की स्थिति बने रहने की संभावना है।
JAN 21, 2024 22:04 IST
Aaj Ka Mausam Live: आईएमडी ने जारी किया 'रेड अलर्ट
मौजूदा मौसम के मिजाज में कोई राहत नहीं मिलते देख, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को रेड अलर्ट जारी किया। अगले 4-5 दिनों तक उत्तर भारत में घने कोहरे और अधिक ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है। आईएमडी ने यह भी भविष्यवाणी की है कि अगले 3-4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी ने अपने दैनिक बुलेटिन में कहा कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच है। यही हाल राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 8-10 डिग्री सेल्सियस है।
JAN 21, 2024 19:09 IST
Aaj Ka Mausam Live: जम्मू के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ाया
जम्मू-कश्मीर सरकार ने अत्यधिक ठंड के कारण रविवार को जम्मू संभाग के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया। निदेशक स्कूल शिक्षा (जम्मू) द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, “अत्यधिक ठंड की स्थिति को देखते हुए और पिछले आदेशों को जारी रखते हुए, जम्मू संभाग में 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल 22 जनवरी से 27 जनवरी तक छुट्टियों का पालन करेंगे।”
JAN 21, 2024 19:05 IST
Aaj Ka Mausam Live: पंजाब, हरियाणा में ठंड की स्थिति बरकरार
पंजाब और हरियाणा में रविवार को ठंड की स्थिति बनी रही। दोनों राज्यों के अधिकतर स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, हरियाणा का हिसार जबदस्त सर्दी की चपेट में है, जहां न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदाबाद में भी जमा देने वाली ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 21, 2024 17:29 IST
Aaj Ka Mausam Live: घने कोहरे के चलते हल्द्वानी-बनबसा मार्ग पर 2 बसों की टक्कर
हल्द्वानी में घने कोहरे के कारण कम विसिबिल्टी के चलते हल्द्वानी सितारगंज मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक रोडवेज की बस और एक फैक्टरी कर्मचारियों से भरी बस के बीच घने कोहरे के कारण जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 7लोग घायल हो गए हैं जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया जहां सभी घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है।
JAN 21, 2024 16:02 IST
राजस्थान के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा
राजस्थान के कई स्थानों पर रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीत लहर का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सीकर के फतेहपुर में एक डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा स्थान दर्ज किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि अलवर, पिलानी, सीकर और करौली में न्यूनतम तापमान 3-3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह चुरू में न्यूनतम तापमान चार डिग्री, अंता में 4.2 डिग्री, धौलपुर में 4.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 4.6 डिग्री, वनस्थली में 4.9 डिग्री, सिरोही में 5.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वही राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने राज्य में शीतलहर और कोहरे का प्रभाव 24 जनवरी तक जारी रहने का अनुमान जताया है।
JAN 21, 2024 13:51 IST
निकला सूरज, मिली राहत
दिल्ली -एनसीआर में सुबह भीषण ठंड और घने कोहरे के बाद दोपहर को खिली धूप, लोगों को ठंड से मिली राहत।
JAN 21, 2024 12:55 IST
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया
कश्मीर में रविवार को शुष्क और शीत लहर की स्थिति बनी रही। एक दिन की राहत के बाद घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में गिरावट आई। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर शहर का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट दोनों में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और कुपवाड़ा में शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री अधिक है।
