Heart Attack Death Live Video: अभी कई केस हार्ट अटैक (Heart Attack) से मौतों के ऐसे सामने आए हैं जिसमें काम करते वक्त या मंचन करते समय कलाकार की मौत के मामले सामने आए हैं वहीं ऐसा ही एक केस उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर से सामने आया है, यहां मौत का लाइव वीडियो (Death Live Video) सामने आया है।
पंतनगर में कवि की हार्ट अटैक से मौत लाइव वीडियो
पंतनगर विश्व विद्यालय में आयोजित कवि सम्मेलन में कविता पाठ के दौरान कवि सुभाष चतुर्वेदी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया कवि के निधन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा अभियान ने भारतीय वीर जवानों के सम्मान में किया था।
कवि सुभाष चतुर्वेदी कविता का पाठ कर रहे थे और उस वक्त वो -'समय सीमा है, सीमा के प्रहरियों को करना है प्रणाम और समय सीमा में ही सनातन का करना है गुणगान, मंच सजा है, अवसर न छोड़ूंगा. लक्ष्य एक है, हम सब एक हैं यह रिश्ता न तोड़ूंगा... ये गा रहे थे यह पंक्तियां उनके लिए आखिरी साबित हुई।
कविता पाठ करते हुए ही उन्हें दिल का दौरा (Heart Attack) आया और वो मंच पर कविता पाठ करते हुए मंच पर गिर गए, उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, इस घटना से लोग शोक में हैं।
Video साभार-Danish Khan @danishrmr
