Parliament Special Session Live: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 तो विपक्ष को 230 वोट; BJP विपक्ष को करेगी एक्पोज
Special Parliament Session Live Updates (पार्लियामेंट विशेष सत्र): गुरुवार से संसद के विशेष सत्र की शुरुआत हुई और विशेष सत्र तीन दिन की जगह 2 दिन ही चला। इस विशेष सत्र में सरकार तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने के लिए चर्चा कर रही थी, लेकिन चर्चा के बाद वोटिंग में पक्ष को महज 278 और विपक्ष 211 वोट को मिले। लिहाजा ये विधेयक पारित नहीं हो सका। ये तीनों मिलकर अद्यतन जनगणना के आधार पर नए सिरे से परिसीमन को सक्षम बनाने, लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने और लंबे समय से लंबित महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण को लागू करने का मार्ग प्रशस्त करने वाले बिल थे। कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों का कहना है कि वे महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के पक्ष में थे, लेकिन इस विधेयक के परिसीमन के प्रावधानों 'खतरनाक’ हैं।
Parliament Special Session Live: लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल, पक्ष में पड़े 298 तो विपक्ष को 230 वोट; BJP विपक्ष को करेगी एक्पोज
संसद परिसर में NDA महिला सांसदों का प्रदर्शन
हमने बिल पारित नहीं होने दिया-राहुल गांधी
महिला आरक्षण बिल नहीं हुआ पारित
पीएम मोदी पहुंचे लोकसभा
भाजपा पर नहीं करूंगा भरोसा-अखिलेश यादव
हम जाति जनगणना कराएंगे-शाह
2029 का चुनाव महिला आरक्षण के साथ हो-शाह
परिसीमन से SC/ST की सीटें बढ़ेंगी-अमित शाह
लोकसभा में अमित शाह के भाषण की बड़ी बातें
बिल का किसी ने विरोध नहीं किया-अमित शाह
आबादी पर आधारित होगा महिला आरक्षण बिल : निशिकांत दुबे
स्पीकर ओम बिरला से मिले अमित शाह
महिला आरक्षण के लिए नयी जनगणना से पलट कर सरकार ‘गोलपोस्ट' बदल रही: शिअद सांसद
उन्होंने महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयकों पर चर्चा में भाग लेते हुए दावा किया, ’’जबकि सरकार ने पहले (2023 में) कहा था कि नयी जनगणना के बाद इसे लागू किया जाएगा। आज वे ’बुलडोज’ करके कह रहे हैं कि अब इसकी जरूरत नहीं है। तो ’गोलपोस्ट’ कौन बदल रहा है। नीयत किसकी क्या है, यह देश देख रहा है।’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में स्थानीय दलों के बड़े नेताओं के व्यस्त रहने के मद्देनजर यह विधेयक लाया गया है।
पीएम मोदी और मैं दोनों बिना पत्नी वाले हैं-राहुल
बिरला से मिले प्रियंका-वेणुगोपाल, रिजिजू की अखिलेश से मुलाकात
महिला आरक्षण बिल डिंपल यादव बोलीं
पीएम मोदी ने हरिवंश को दी बधाई
पीएम ने कहा कि राज्य सभा उप सभापति के रूप में लगातार तीसरी बार निर्वाचित होना ये अपने आप में इस सदन का गहरा विश्वास है और आपके अनुभव का जो लाभ मिला है और सबको साथ लेकर चलने का प्रयास रहा है। इस पर सदन ने आज मुहर लगा दी है । ये सहज कार्यशैली का सम्मान है। हमने सब ने हरिवंश जी के नेतृत्व में सदन के शक्ति को और मजबूत होते देखा है। केवल सदन की कार्यवाही का संचालन ही नहीं अपने अनुभव का उपयोग सदन में होता है जो इसे और परिपक्व बनाता है।
