PM Modi: GST बचत उत्सव कल से हो रहा शुरू, गरीब-मध्यम वर्गीय लोगों को होगा फायदा: PM मोदी

PM Modi: जीएसटी दरों में कटौती लागू होने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने की पुरजोर वकालत की। उन्होंने कहा कि अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार भारत की वृद्धि गाथा को गति देंगे, कारोबारी सुगमता को बढ़ाएंगे और अधिक निवेशकों को आकर्षित करेंगे। मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा कि नवरात्रि के पहले दिन से 'जीएसटी बचत उत्सव' शुरू होगा और आयकर छूट के साथ यह ज्यादातर लोगों के लिए ''दोहरा लाभ'' होगा।

PM Modi: नवरात्रि की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी का संबोधन शुरू हो गया है। पीएम मोदी देश की जनता को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कल से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन से देश आत्मनिर्भर भारत अभियान के लिए एक और महत्वपूर्ण और बड़ा कदम उठा रहा है। कल, यानी नवरात्रि के प्रथम दिवस 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म लागू हो जाएंगे।

Screenshot 2025-09-21 165323

पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा, "सोमवार से शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि शुरू हो रहा है। मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं। नवरात्रि के पहले दिन से ही देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू हो जाएंगे।"

End of Feed