'ऑपरेशन सिंदूर' में ब्रह्मोस ने दिखाई ताकत तो 'दीवानी' हुई दुनिया, खरीदने की लगी होड़, कतार में ये देश

ब्रह्मोस मिसाइल की गति लगभग 2.8 से 3 मैक (ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना तेज) है, जो इसे दुनिया की सबसे तेज सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों में से एक बनाती है। यह मिसाइल जमीन, समुद्र, वायु और अब सबमरीन (पनडुब्बी) प्लेटफॉर्म से भी दागी जा सकती है, जिससे इसकी बहुउपयोगिता और मारक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है।

Brahmos Missile : 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों एवं एयरबेस को तबाह एवं बर्बाद करने वाली भारत की ब्रह्मोस मिसाइल दुनिया भर में चर्चा का विषय तो बनी ही हुई है। दुनिया के तमाम देशों का इस पर 'दिल' आ गया है। ब्रह्मोस की ताकत देखने के बाद ये देश भारत से इसे खरीदकर अपनी रक्षा क्षमताएं बढ़ाना चाहते हैं। इस मिसाइल को खरीदने की रेस शुरू हो गई है। भारत की यह सुपरसोनिक मिसाइल अपनी सटीकता एवं मारक क्षमता के लिए जानी जाती है। यह 'फायर एंड फॉरगेट' के सिद्धांत पर काम करती है।

brahmos Missile

'ऑपरेशन सिंदूर' में भारत की ब्रह्मोस मिसाइल ने दिखाई गजब की ताकत।

रिपोर्टों के मुताबिक 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद जिन देशों ने ब्रह्मोस खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। वे देश हैं-थाईलैंड, सिंगापुर, ब्रुनेई, इजिप्ट, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, कतर, ओमान, ब्राजील, चिली, अर्जेंटीना और वेनेजुएला। भारत ने फिलिपिंस के साथ पहले ही 2022 में डील की थी और एक खेप ब्रह्मोस की डिलीवरी भी हो चुकी है। दूसरा खेप 2026 में डिलीवर किया जा सकता है।

End of Feed