Messi GOAT India Tour: लियोनेल मेसी ने हैदराबाद में राहुल गांधी को गिफ्ट की जर्सी; रेवंत रेड्डी संग खेला फुटबॉल

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर ने लियोनेल मेसी ने खचाखच भरे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में अपने खेल से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उन्होंने तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी संग भी फुटबॉल खेला। वहीं, ‘7-ए-साइड’ प्रदर्शनी मैच के सफल समापन के बाद राहुल गांधी संग भी फोटो खिंचवाई।

फुटबॉल की दुनिया के बेताज बादशाह लियोनेल मेसी ने अपने GOAT इंडिया टूर के दूसरे चरण में हैदराबाद पहुंचे। यहां तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ताज फलकनुमा पैलेस में उनका जोरदार स्वागत किया। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी यहां उनसे मुलाकात की। इस दौरान मेसी ने उन्हें अपनी टीम अर्जेंटीना की जर्सी भी भेंट की।

लियोनेल मेसी ने राहुल गांधी संग खिंचवाई फोटो।

लियोनेल मेसी ने हैदराबाद में राहुल गांधी संग खिंचवाई फोटो। फोटो- इंस्टाग्राम

मेसी-मेसी की आवाजों से गूंजा राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

इसके बाद हरे रंग की ‘क्रू-नेक हाफ स्लीव टी-शर्ट’,काली पैंट और स्पोर्ट्स शूज पहने मेसी ने जब राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में एंट्री ली तो फैंस बेहद उत्साही नजर आए। इस दौरान स्टेडियम से केवल मेसी-मेसी की ही आवाजें आ रही थीं। स्टेडियम में करीब एक घंटे के दौरान अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान मेसी पूरी तरह सहज नजर आए। इस दौरान उन्होंने ट्रांसलेटर के जरिए फैंस का शुक्रिया भी किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्यार और स्नेह के बीच हैदराबाद में आकर मुझे बेहद खुशी हो रही है।

यहां मेसी ने अपने इंटर मियामी के साथियों लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डि पॉल के साथ ‘GOAT कप पेनल्टी शूटआउट’में भी हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने बच्चों के साथ फुटबॉल क्लिनिक भी आयोजित किया जिसके बाद वे स्टेडियम से रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी फुटबॉल किट में नजर आए। उन्होंने भी मेसी संग फुटबॉल में हाथ आजमाया। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में मेसी ने दर्शकों संग भी खूब एन्जॉय किया। इस दौरान उन्होंने कई फुटबॉल को अपनी जोरदार किक से अपने फैंस के बीच भी पहुंचाया।

End of Feed