देश

आंध्र प्रदेश में पटाखे की फैक्टरी पर गिरी बिजली, 2 जिंदा जले, 10 घायल

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी के उंद्राजावरम में बिजली गिरने से एक यूनिट में आग लग गई। जिले के सूर्यारुपलेम गांव के बाहरी इलाके में स्थित फैक्टरी पर बिजली गिर गई, जिसके बाद वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

Image

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्टरी पर गिरी बिजली

Photo : ANI

आंध्र प्रदेश में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे फैक्टरी में आग लग गई है। इस घटना में 2 लोग जिंदा जल गए हैं, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पूर्वी गोदावरी के उंद्राजावरम की घटना

मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी के उंद्राजावरम में बिजली गिरने से एक यूनिट में आग लग गई। जिले के सूर्यारुपलेम गांव के बाहरी इलाके में स्थित फैक्टरी पर बिजली गिर गई, जिसके बाद वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। यहां पर पटाखा बनाने का काम किया जा रहा था। घटना के समय फैक्टरी में कई लोग मौजूद थे, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, पांच गंभीर रूप से घायल हो गए; पांच अन्य को मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने क्या कहा

डीएसपी (कोव्वुरु) जी देवकुमार के अनुसार, इस घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और पांच गंभीर रूप से घायल हो गईं। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article