अगर किसान ने उत्पीड़न के कारण आत्महत्या की तो साहूकार-बैंकों पर दर्ज होगा हत्या का मामला दर्ज, डिप्टी सीएम शिंदे का ऐलान

नांदेड़ में एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर में हाल ही में एक किसान का शव मिला था। परिजनों का आरोप था कि किसान ने ₹10,000 का कर्ज लिया था, लेकिन कंपनी वसूली के लिए उनसे ₹70,000 की मांग कर रही थी।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने साहूकारों, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों और बैंकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि सूखा प्रभावित किसी किसान ने प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमादर्ज किया जाएगा। रविवार को नांदेड़ जिले के वाडी बुद्रुक में 100 बेड वाले उप-जिला अस्पताल का उद्घाटन करते हुए शिंदे ने कहा कि सरकार कृषि संकट के इस दौर में किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी।

Eknath shinde

एकनाथ शिंदे का अहम बयान

कर्ज वसूली के नाम पर उत्पीड़न करने वालों को चेतावनी

End of Feed