मोदी, अमित शाह, गडकरी ने दी हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं, पीएम बोले- ये हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर

14 सितंबर को प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला हिंदी दिवस, हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाने का प्रतीक है। यह दिन भारत भर में विविध भाषाई और सांस्कृतिक समुदायों को जोड़ने में भाषा की भूमिका पर प्रकाश डालता है।

Hindi Diwas: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को 'हिंदी दिवस' की शुभकामनाएं दीं और हिंदी को राष्ट्रीय एकता की भाषा बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर है। वहीं, अमित शाह ने कहा कि हिंदी प्रौद्योगिकी, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा के रूप में उभर रही है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! देश की भाषाओं और बोलियों के बीच सेतु का काम करते हुए, हिंदी राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दे रही है और प्रौद्योगिकी, विज्ञान और अनुसंधान की भाषा बन रही है।

Modi-Shah on Hindi Diwas

पीएम मोदी और शाह ने दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं (ANI)

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका

उन्होंने कहा कि इस भाषा ने स्वतंत्रता संग्राम और आपातकाल के दौरान नागरिकों को एकजुट किया। उन्होंने लिखा, स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आपातकाल के कठिन दिनों तक, हिंदी ने देश के नागरिकों को एक सूत्र में बांधने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हिंदी सभी भाषाओं को साथ लेकर एक विकसित' और भाषाई रूप से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

End of Feed