एयरपोर्ट जाते वक्त अचानक बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, आनन फानन ने ले जाया गया अस्पताल; जानें हेल्थ अपडेट

Lalu Yadav Hospitalized: लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद जांच के लिए उन्हें पटना के राजा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में लाया गया है। यहां चिकित्सक उनकी जांच कर रहे हैं। लालू प्रसाद की तबीयत उस वक्त खराब हुई, जब वो एयरपोर्ट जा रहे थे।

Breaking News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। लालू को पारस अस्पताल ले जाया गया और जहां उनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार लालू की तबीयत उस वक्त बिगड़ी, जब वो एयरपोर्ट जा रहे थे। एयरपोर्ट जाते वक्त लालू का ब्लड प्रेशर लो हो गया। आनन फानन में लालू को एयरपोर्ट की बजाए सीधे पारस अस्पताल ले जाया गया।

Lalu Prasad Yadav

लालू यादव। (File Photo)

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव पारस में इलाज करा कर अपने आवास आ गए। पारस में इलाज करने वाले डॉक्टर हई ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को ब्लड प्रेशर का प्रॉब्लम था, उनके ब्लड प्रेशर को थोड़ा ठीक किया गया है। उन्हें घाव है, जिसको लेकर के उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल स्टेबल हैं और लोगों को पहचान रहे हैं ।

End of Feed