देश

लैंड फॉर जॉब मामले सोमवार को लालू यादव की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी, दिल्ली पहुंचे; बोला NDA पर हमला

Land For Job Case: लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहते हुए नियमों को ताक पर रखकर ‘ग्रुप डी’ में लोगों को नौकरी देकर उनकी जमीन अपने नाम लिखवा ली।

Image

लालू यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • लालू यादव की कल कोर्ट में पेशी
  • नौकरी के बदले जमीन घोटाले में पेशी
  • दिल्ली की अदालत में पेशी

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब स्कैम में राजद प्रमुख लालू यादव कोर्ट में पेशी के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं। रविवार को पटना से लालू यादव निकले और दिल्ली पहुंचे। लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव की सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी होनी है।

लालू और तेज प्रताप यादव की पेशी

लालू और तेज प्रताप यादव समेत आठ आरोपियों की सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी होनी है। ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने मामले से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ समन जारी किया है। लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्होंने 2004 से 2009 तक रेल मंत्री रहते हुए नियमों को ताक पर रखकर ‘ग्रुप डी’ में लोगों को नौकरी देकर उनकी जमीन अपने नाम लिखवा ली। कई लोगों ने सामने आकर अपने बयान के जरिए यह तस्दीक की है कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू यादव ने उनकी जमीन लेकर उन्हें ग्रुप डी में नौकरी दी थी। मामले में 30 आरोपी शाम‍िल हैं।

सीबीआई कर रही मामले की जांच

सीबीआई ने मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी जांच के लिए अर्जी लगाई है। जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे पहले, 18 सितंबर को पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव सहित अन्य आरोपियों को समन जारी किया था। जांच एजेंसी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में मंजूरी की कॉपी जमा करा दी है।

लालू ने मोदी-नीतीश पर बोला हमला

लालू प्रसाद ने ‘एग्जिट पोल’ का हवाला देते हुए रविवार को कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हार के रूप में देखा जाना चाहिए। दिल्ली पहुंचने पर लालू यादव ने नीतीश कुमार को भी घेरा और कहा कि उनकी बातों में दम नहीं है। नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 2025 में इंडिया गठबंधन की बिहार में जीत होगी।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article