लालू ने अपने परिवार को किया सेट, अमित शाह ने गोपालगंज में बिहार के युवाओं को लेकर कही ये बात

Bihar Assembly Elections: अमित शाह रविवार को लालू यादव पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा, वहीं परिवारवाद को लेकर भी घेरा। अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने अपने शासनकाल में भले बिहार के युवाओं को सेट करने का काम नहीं किया हो, लेकिन अपने परिवार को सेट करने का काम किया।

Amit Shah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के गृह जिले गोपालगंज पहुंचे। यहां उन्होंने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले लालू यादव पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा, वहीं परिवारवाद को लेकर भी घेरा। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने अपने शासनकाल में भले बिहार के युवाओं को सेट करने का काम नहीं किया हो, लेकिन अपने परिवार को सेट करने का काम किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि लालू यादव ने घोटाला किया और अपने परिवार के लोगों को सेट किया। उन्होंने कहा कि लालू के दोनों बेटे पहले मंत्री बने और फिर मुख्यमंत्री बनने की तैयारी कर रहे हैं। एक बेटी सांसद हैं, दूसरी बेटी को लोकसभा चुनाव लड़ाया। उससे पहले पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया। राबड़ी देवी के दोनों भाई मंत्री बने और भाभी को भी नेता बनाया। पूरे परिवार को सेट कर दिया, लेकिन बिहार के युवाओं को सेट नहीं किया।

Amit Shah

लालू ने बिहार के युवाओं को नहीं, अपने परिवार को सेट करने का काम किया : अमित शाह

बिहार के युवाओं को सेट करने का काम पीएम मोदी कर रहे- अमित शाह

अमित शाह ने गोपालगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के युवाओं को सेट करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2025 में ही बिहार में चुनाव होने जा रहा है। बिहार के लोगों को यह तय करना है कि हमें लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या मोदी और नीतीश कुमार के विकास के रास्ते पर जाना है। जब से भाजपा और एनडीए की सरकार बिहार में आई है, यहां विकास की शुरुआत हुई। जब भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए वोट मांगने के लिए आए, बिहार की जनता ने उनकी झोली कमल के फूल से भरने का काम किया है।

End of Feed