दिल्ली चुनाव नतीजों पर लालू यादव बोले-बिहार पर नहीं होगा असर, लोग BJP को पहचान चुके हैं

Lalu Yadav : मीडिया से बातचीत में लालू ने कहा कि बिहार के लोग भाजपा की असलियत पहचान चुके हैं। लालू यादव ने कहा, 'कोई असर नहीं होगा। वह कैसे सरकार बना पाएंगे? हमारे रहते यहां भाजपा की सरकार बन सकती है? लोग अब भारतीय जनता पार्टी को पहचान चुके हैं।'

Lalu Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे का असर बिहार पर नहीं पड़ेगा। लालू ने कहा कि बिहार में भाजपा की सरकार नहीं बन पाएगी। मीडिया से बातचीत में लालू ने कहा कि बिहार के लोग भाजपा की असलियत पहचान चुके हैं। लालू यादव ने कहा, 'कोई असर नहीं होगा। वह कैसे सरकार बना पाएंगे? हमारे रहते यहां भाजपा की सरकार बन सकती है? लोग अब भारतीय जनता पार्टी को पहचान चुके हैं।'

Lalu yadav

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे।

दिल्ली चुनाव में भाजपा को मिली हैं 48 सीटें

बीते आठ फरवरी को आए दिल्ली चुनाव नतीजों में भाजपा ने विधानसभा की 70 सीटों में 48 पर जीत दर्ज की। भगवा पार्टी ने 27 साल के बाद दिल्ली की सत्ता में वापस की है। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को महज 22 सीटों पर जीत हासिल हुई। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने 62 सीटें जीती थीं। जबकि बीते तीन चुनाव से कांग्रेस अपना खाता नहीं पोल पाई है।

End of Feed