देश

नहीं कामयाब हो सकी लालू की योजना, तेजस्वी का टूटा सपना! मांझी के साथ-साथ निर्दलीय भी नीतीश के साथ

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2024, 01:59 PM IST

Bihar political Crisis: जब नीतीश, बीजेपी के साथ दोस्ती करने में लगे थे, तब लालू वो 8 विधायक का जुगाड़ कर रहे थे, जिसकी उन्हें बहुमत के लिए जरूरत थी। दरअसल राजद-79,कांग्रेस-19 और वाम दल-16, मतलब कुल विधायकों की संख्या हुई 114, जो बहुमत से 8 कम है।

Image

सरकार बनाने का दावा पेश करते हुए नीतीश कुमार

Photo : ANI

Bihar political Crisis: बिहार में महागठबंधन की सरकार गिर चुकी है। नीतीश कुमार रिकॉर्ड छठी बार पलटी मारते हुए बीजेपी के साथ जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर चुके हैं। इस बार नीतीश के रास्ते इतने आसान नहीं थे, लालू यादव इस बार नीतीश को आसानी से छोड़ने के मूड में नहीं थे, इसलिए जब नीतीश ने लालू यादव से बात करना बंद कर दिया था, तब लालू यादव बहुमत के जुगाड़ में लग गए थे, लेकिन अभी जो तस्वीर सामने आई है, उसमें उनका सपना टूटता दिख रहा है।

तेजस्वी को करना होगा और इंतजार

जब नीतीश, बीजेपी के साथ दोस्ती करने में लगे थे, तब लालू वो 8 विधायक का जुगाड़ कर रहे थे, जिनकी उन्हें बहुमत के लिए जरूरत थी। दरअसल राजद-79, कांग्रेस-19 और वाम दल-16, मतलब कुल विधायकों की संख्या हुई 114, जो बहुमत से 8 कम है। इसी 8 विधायक का जुगाड़ लालू यादव कर रहे थे। लेकिन सफलता नहीं मिली। लालू यादव AIMIM, हम और निर्दलीय और जदयू के कुछ विधायकों के भरोसे सरकार बनाने की चाहत पाले थे, जो टूट गया है।

नीतीश के साथ फोटो में समीकरण साफ

नीतीश कुमार आज जब राजभवन पहुंचे और सरकार बनाने का दावा पेश किया तो उनके साथ वो जीतन राम मांझी भी थे, जिसपर लालू यादव डोरे डाल रहे थे, डिप्टी सीएम का ऑफर दे रहे थे, कहा गया कि खुद राहुल गांधी बात कर चुके थे। लेकिन मांझी को महागठबंधन तोड़ने में असफल रहा। मांझी के बाद लालू यादव बिहार के इकलौते निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को अपना पाले में करने की कोशिश में थे, लालू यहां भी नाकाम हुआ। निर्दलीय सुमित सिंह भी नातीश के साथ ही राजभवन पहुंचे थे। मतलब लालू जिनके भरोसे तेजस्वी को सीएम बनाने का सपना दिखा रहे थे, वो सब नीतीश के साथ हैं।

मांझी की मांगे पूरी

दरअसल अभी तक जो सूचना सामने आई है, उसमें मांझी की मांगे पूरी होती दिख रही है। मांझी ने दो मंत्रीपद मांगे थे, जो उन्हें मिलता दिख रहा है। वहीं सुमित कुमार सिंह भी नई नीतीश सरकार में मंत्री बनेंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article