Bihar Politics: बिहार की सियासत पर छाए संकट के बादल छंट चुके हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के साथ ही यह भी साफ हो गया है कि महागठबंधन एक बार फिर बिखर गया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है। नीतीश कुमार ने रविवार 10 बजे राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा और इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने जदयू को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान भी कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार भाजपा नेताओं के साथ राजभवन पहुंचे और उन्होंने भाजपा के समर्थन वाला पत्र देकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार आज शाम 5 बजे फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे।
नीतीश की कैबिनेट में 8 मंत्री
नीतीश कुमार की कैबिनेट में नए चेहरों को शामिल किया गया है। राजभवन में नीतीश के साथ सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कुल 9 लोग शपथ लेंगे। नई कैबिनेट मेंं जिन चेहरों को शामिल किया गया है उसमें डॉ. प्रेम कुमार, विजय कुमार चौधरी के नाम भी शामिल हैं। देखें पूरी सूची-
- नीतिश कुमार
- सम्राट चौधरी
- विजय सिन्हा
- डॉ प्रेम कुमार
- विजय कुमार चौधरी
- विजेन्द्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- संतोष कुमार सुमन
- सुमित कुमार सिंह
