ईडी की चार्जशीट पर कोर्ट ने लिया संज्ञान
लालू यादव, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को बातौर आरोपी अदालत में पेश होने का आदेश दिया गया है। लैंड फॉर जॉब मामले मे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप मे लालू और तेजस्वी, तेजप्रताप यादव के खिलाफ ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है जिसके बाद कोर्ट ने ये आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। लालू यादव के परिवार ने अपने पदों का दुरुपयोग किया है। बता दें, जमीन के बदले नौकरी मामले में तेजप्रताप यादव को पहली बार तलब किया गया है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह, किरण देवी को अगली तारीख 7 अक्टूबर को तलब किया है।