देश

'कांग्रेस का कुत्ता' मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा तो उसे दफना दिया जाएगा', शिवसेना विधायक के फिर बिगड़े बोल

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 18, 2024, 08:37 AM IST

Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad:शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने पूर्व में कहा था कि आरक्षण संबंधी टिप्पणी के लिए राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

Image

शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़

Shiv Sena MLA Sanjay Gaikwad: शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने एक और भड़काऊ बयान देते हुए चेतावनी दी कि उनके कार्यक्रम में आने वाले किसी भी 'कांग्रेसी कुत्ते को वह दफना देंगे।' बुलढाणा के विधायक गायकवाड़ द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को इनाम देने की घोषणा से सोमवार को बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

उसी दिन पत्रकारों से बातचीत में गायकवाड़ को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना गया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके जिले में महिलाओं के लिए सरकार की 'मुख्यमंत्री लाडकी बहिन योजना' के बारे में एक कार्यक्रम में भाग लेंगे। शिंदे शिवसेना के प्रमुख भी हैं।गायकवाड़ को यह कहते हुए सुना गया, 'अगर कोई कांग्रेसी कुत्ता मेरे कार्यक्रम में घुसने की कोशिश करेगा, तो मैं उसे वहीं दफना दूंगा।'

विवाद के बारे में पूछे जाने पर गायकवाड़ ने कहा, 'मैंने बयान दिया। अगर मैंने माफी नहीं मांगी है, तो मुख्यमंत्री को ऐसा क्यों करना चाहिए?...देश के 140 करोड़ लोगों में से 50 प्रतिशत आबादी को आरक्षण मिलता है। मैं उस व्यक्ति के बारे में दिए गए बयान पर अडिग हूं, जिसने आरक्षण हटाने की बात कही थी।'

पुलिस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी के बारे में टिप्पणी को लेकर गायकवाड़ के खिलाफ सोमवार रात एक मामला दर्ज किया। हाल में अमेरिका की यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी आरक्षण खत्म करने के बारे में तब सोचेगी, जब भारत में आरक्षण के लिहाज से निष्पक्षता होगी और अभी ऐसा नहीं है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास की आज होगी कोर्ट में पेशी, क्या पुलिस ने किया गिरफ्तार?

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

दिल्ली प्रदर्शन और हिरासत मामला, UN के दखल पर भड़का भारत, दो टूक कहा- यह आंतरिक मामलों में अनावश्यक हस्तक्षेप

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

आज की ताजा खबर 11 अक्टूबर  (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों-पाबंदी मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई...राहुल गांधी ने किया 12 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

इलाहाबाद HC ने अल्पकालिक शादियों में आपराधिक कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दी चेतावनी, दहेज संबंधी FIR रद्द की

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल

दिल्ली में प्रदर्शनों पर लगी पाबंदियों और गिरफ्तारियों पर आज सुप्रीम कोर्ट में विशेष सुनवाई, अवमानना मामले पर भी याचिका दाखिल